apps like tik tok hindi me
अभी के समय में tik tok play store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप्लीकेशन
बन गया है अब इसके trending का पता आप इस बात से लगा सकते
हैं कि यह कितना पॉपुलर है और लोग इसे कितना इस्तेमाल कर रहे हैं।
लेकिन अगर आप tik tok use करके ऊब गए हैं या इसी के जैसे और कोई दूसरे android application के बारे में जानना चाहते हैं तो आज का
यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही useful होने वाला है क्योंकि इस
पोस्ट के द्वारा मैं ऐसे ही कुछ और एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दूंगा जो
बिल्कुल इसी के जैसा है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं ।
Friends tik tok एक fastest growing video application है जिस पर
हम छोटे-छोटे वीडियो शेयर करते हैं और कुछ ही सेकंड में अपने वीडियो में अपने
बातों को बताने की कोशिश करते हैं यानी कि अपने टैलेंट को 10 से 15 सेकंड में दिखाना होता है इस तरह के वीडियो हम
इस पर बनाते हैं।
अगर आप टिक टॉक के अलावा
इसी तरह के और एप्स क्या है यह सोच रहे हैं तो बिल्कुल ही इस तरह के एप्स आपको
प्ले स्टोर पर मिल जाएंगे जिसका इस्तेमाल बड़ी आसानी से किया जा सकता है जैसे हम
टिक टॉक पर अपने view बढ़ाते हैं likes पाते हैं और उनसे पैसों की भी income करते हैं उसी तरह से ऐसे apps मिलेंगे इनमें से कुछ
ऐप्स में भी आपको पैसे मिलेंगे आप इसकी जानकारी उनके वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं
कि किस प्रोसीजर के द्वारा कैसे पैसे मिलते हैं तो clearly detail मे मिल जाएगा ।
इसमें मैं आपको एप्स के
बारे में बताऊंगा और एप्स के फीचर क्या क्या है इसके बारे में जानकारी दूंगा.
Tik Tok जैसे apps की जानकारी । Tik Tok similar apps
Vigo video
इस एप्लीकेशन के बारे में
भी आपने सुना होगा यह एप्लीकेशन भी आजकल बहुत ही ज्यादा चल रहा है यह बिल्कुल टिक
टॉक के जैसा ही है इससे भी आप पैसे कमा सकते हैं अपने कुछ सेकंड के वीडियो बनाकर
शेयर करना चाहते हैं तो वह vigo video की मदद से कर सकते
हैं।
Vigo video एक तरह से social video shairing app है जिस पर आप अपने वीडियो को अपलोड कर सकते हैं
और विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं ।
जैसा feature टिक टॉक मे मिलता है उसी तरह के भी इसमे function आपको देखने को मिलेंगे इस पर अपना अकाउंट बना लीजिए और अकाउंट बनाने के
बाद वीडियो अपलोड करते रहे आप जितनी ज्यादा इसमें flames collect करेंगे उसके हिसाब से आपके पैसे बनते जाएंगे। इस app को प्ले स्टोर से
डाउनलोड करना बहुत ही आसान है प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड
करने के बाद इस पर आईडी बनाकर यूज कर सकते हैं.
Like app
अगर आप इंटरनेट का
इस्तेमाल करते हैं तो उस पर आपने like app का विज्ञापन जरूर देखा होगा जैसे यूट्यूब पर भी
इसके विज्ञापन आते रहते हैं
लाइक एप क्या है इसे कैसे यूज कर सकते हैं
यह ऊपर बताए app जैसा ही एप्स है इस पर शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग कर सकते हैं इसे
मैजिक एप भी कहते हैं क्योंकि इस एप्लीकेशन के द्वारा अमेजिंग वीडियो भी बनाया जाता
है लाइक एप में बहुत सारे feature देखने को मिलेंगे जो इस ऐप को बहुत ज्यादा
पॉपुलर बनाते हैं।
इस पर आप विभिन्न तरह के
वीडियो क्रिएट करके जैसे 3D
एनीमेशन, मैजिक वीडियो, filter effects इसी तरह से और भी कई formate में वीडियो बनाकर शेयर कर सकते हैं अगर आपको इंटरनेट की दुनिया में
पॉपुलर होना है तो लाइक एप भी एक बहुत ही बेहतरीन एप्लीकेशन है इस पर भी आप बहुत
सारे अपने follower creat कर सकते हैं.
Funimate
अगर आप कुछ इंटरेस्टिंग
और अमेजिंग शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग एप्लीकेशन ढूंढ रहे हैं तो funimate आपका काफी मदद करेगा funimate एप्लीकेशन पर आपको अमेजिंग वीडियो बनाने के लिए बहुत ही अच्छा tools मिलेंगे इस पर great video और
text effects creat कर सकते हैं बेस्ट म्यूजिक ऐड कर सकते हैं इस पर आप अपने वीडियो को funny इफेक्ट डाल सकते हैं।
Funimate पर
वीडियो को क्रिएट करना इस पर स्टीकर ऐड करना म्यूजिक ऐड करना, और उस वीडियो को कट करना डिलीट करना यह सब प्रोसीजर बहुत ही आसान है अगर आप टिक टॉक
के जैसे कुछ एप्लीकेशन की तलाश कर रहे हैं तो उसमें से एक ऑप्शन यह भी हो सकता है
आप इस पर भी शार्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
Kwai
अगर आप वीडियो शेयरिंग के
साथ साथ video पर
पैसे भी कमाना चाहते हैं तो kwai app काफी मदद कर सकता है यह
एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन है जिस पर अपने छोटे-छोटे वीडियो बनाकर
प्रमोट कर सकते हैं इसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लीजिए इंस्टॉल करने के बाद इस पर
अपनी आईडी बनाकर उस पर लॉगइन हो जाए ।
इस app पर पैसे कमाने के लिए वीडियो
बनाएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जितने ज्यादा से ज्यादा लोग video को देखेंगे उतना ही ज्यादा आपके पैसे बनेंगे । जब आपकी इनकम इसमें $5
से ऊपर हो जाएंगे वह अकाउंट में डाल दिया जाता है इस पर पैसे लेने
के लिए paypal अकाउंट होना बहुत जरूरी है यानी कि अगर आप टिक
टॉक के जैसा पैसा कमाने के लिए एप्लीकेशन तलाश रहे हैं तो kwai video shairing app आपके लिए बेस्ट
होगा।
Dubsmash
Dubsmash भी
एक बहुत ही जबरदस्त एंड्रॉयड एप्लीकेशन है जो अपने लॉन्च के कुछ ही समय में बहुत
ही ज्यादा पॉपुलर हो चुका है यह एक तरह से video selfie app है जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं इस पर यूजर
अपने लिए कुछ बेहतरीन वीडियो क्रिएट कर सकते हैं इस पर lipsing (होटों को हिलना) करके बहुत सारे मूवी का डायलॉग ऐड कर सकते हैं ।
यह एप्लीकेशन आईफोन और
एंड्रॉयड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है इसे यूज करने के लिए प्ले स्टोर से या
आईफोन एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल कर ले फिर
उसके बाद इस पर अपनी एक आईडी बना ले ।
Dubsmash पर
वीडियो बनाने के लिए आवाज की जरूरत होती है जो कि इसमें massive sound library देता है आप उस
पर ट्रेंडिंग और कुछ अच्छे अच्छे साउंड उसमें से चुनकर अपनी आवाज के लिए किसी खास
एक्टर या फिल्म का गीत को भी चुन सकते हैं।
जब आप इस पर आवाज चुन
लेते हैं फिर उसके बाद वीडियो को इसमें ऐड कर दीजिए और बना दीजिए फिर उसे डाउनलोड
करके शेयर कर सकते हैं यूज कर सकते हैं जैसे कि टिक टॉक पर वीडियो क्रिएट किया
जाता है।
डबस्मैश एंड्रॉयड
एप्लीकेशन काफी यूज़फुल है इस पर भी अच्छे अच्छे अपने technic से वीडियो क्रिएट करके स्टार बन सकते हैं.
Video star , video editor magic effect-mago video
अगर आप अपने मोबाइल पर
कुछ मैजिक इफेक्ट वाले वीडियो बनाना चाहते हैं और वीडियो शेयर करना चाहते हैं तो video star एक
बेस्ट ऑप्शन होगा इसके भी प्ले स्टोर पर बहुत ज्यादा डाउनलोड है इस पर आप कुछ
बेहतरीन इफेक्ट और स्टीकर के साथ वीडियो क्रिएट कर सकते हैं ।
यहां पर वीडियो बनाने के
साथ-साथ यह वीडियो एडिटर भी है तो अपने वीडियो को बहुत ही अच्छे तरीके से इफेक्ट
के साथ एडिट भी कर सकते हैं इस पर आप स्लाइड शो बना सकते हैं, वीडियो को एडिट कर सकते हैं, effects के साथ वीडियो मिक्सिंग भी कर सकते हैं ऐसे
ही बहुत सारे और feature देखने को मिलेंगे।
कोई भी वीडियो को अगर
स्लो मोशन में क्रिएट करना चाहते हैं फ्री म्यूजिक उस पर ऐड करना चाहते हैं और वीडियो को एडिट कट
मिक्सिंग करना चाहते हैं तो यह सब काम वीडियो स्टार एप्लीकेशन के द्वारा किया जा
सकता है तो यह भी एक अच्छा टिक टॉक के जैसा एप्लीकेशन है .
दोस्तों तो यह तो थी tik tok जैसे android apps के बारे में जानकारी यह सब बिल्कुल टिक टॉक के
जैसा ही है इसमें भी आपको शार्ट वीडियो बनाकर पोस्ट करना होता है इसकी फीचर लगभग
सेम है।
इन apps के बारे मे भी जाने -
तो यह जानकारी आपको कैसी
लगी कमेंट के द्वारा अपने सुझाव हमें जरूर शेयर करें इस पोस्ट से जुड़े हुए अगर
आपके और कोई भी सवाल होंगे या इंटरनेट से जुड़े हुए किसी भी तरह के कोई भी जानकारी
जानना चाहते हैं अपने सवाल हमें कमेंट के माध्यम से जरूर शेयर करें इसी तरह की और
लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे