Phone Memory कैसे खाली करे mobile storage खाली करने के 4 तरीके


भरे हुये phone memory को कैसे खाली करे
फोन मेमोरी पूरी तरह से भर जाए तो उसे कैसे खाली करके रख सकते हैं जिससे मोबाइल अच्छे से चलता रहे वह किसी भी तरह से हैंग ना हो।


 फोन मेमोरी को खाली करने से एक और फायदा यह है कि उसमें हम अपने बहुत सारे image,video,pdf को भी भर के रख सके जो की मेमोरी भर जाने की वजह से नहीं रख पाते हैं इस पोस्ट के द्वारा आपको इसी तरह की जानकारी जानने को मिलेगा कि कैसे हम अपने फोन मेमोरी को खाली करके रख सकते हैं साथ मे यह भी जानेंगे वह किस कारण से भर जाता है.

mobile storage kaise khali kare

हर मोबाइल यूजर को यह जानना बहुत ही जरूरी है की मोबाइल की फोन मेमोरी आखिर क्यों भर जाती है और मोबाइल की मेमोरी भर जाने से मोबाइल में किस किस तरह की समस्या आती जाती है इसे जानकर मोबाइल के मेमोरी को खाली करें और मोबाइल की स्पीड को बढ़ाएं।

 मोबाइल को अच्छे से परफॉर्मेंस करने के लिए उसमे थोड़ा सा space खाली होना बहुत जरूरी है नहीं तो वह अच्छे से नहीं चलता है ना ही उसमें कोई सॉफ्टवेयर अच्छे से चल पाते हैं मोबाइल हैंग होने लगता है apps थोड़ी देर में exit हो जाते है।

इस तरह से और कई प्रकार के प्रॉब्लम देखने को मिलता है  जिसे अपने एंड्रॉयड मोबाइल के कुछ मेमोरी को रिलीज कर बड़ी आसानी से फिक्स किया जा सकता है.

यह भी जरूर पढे - 

पुराने मोबाइल का क्या use करे
मोबाइल की screen light से आखो को कैसे बचाए
मोबाइल को खराब होने से कैसे बचाए

इस पोस्ट में हम ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानेंगे जिससे mobile memory को खाली किया जा सकता है आप इस पोस्ट को पढ़कर और उन तरीकों को अपनाकर फोन मेमोरी को खाली कर सकते हैं इस पर आप जानेंगे मोबाइल को अच्छे से गति देने के लिए क्या करना बहुत ही जरूरी है.

अपने फोन मेमोरी को कैसे खाली करके रखेंMemory कैसे खाली करे। internal storage kaise delete kare 


Cache file को delete करते रहे
Cached file को डिलीट करते रहना चाहिए अगर आप cache फाइल के बारे में नहीं जानते होंगे तो आपके मन में यह सवाल अब आया होगा कि यह cache file क्या होता है और यह मोबाइल में कहां होता है इसे कौन बनाता है और इसे कैसे डिलीट करते हैं
तो जान लेते हैं इसके बारे में यह फाइल एक तरह से मोबाइल की junk फाइल यानि खराब होते हैं जो कि मोबाइल को इस्तेमाल करने के साथ-साथ बनते जाते हैं यह फाइल 1 kb से लेकर कई जीबी तक का भी होता है हम जितना मोबाइल को इस्तेमाल करते रहते हैं cache बनते जाता है इन कैचे फाइलों में thumbnail कई तरह की rar फाइल इस तरह से यह बहुत सारे फाइल्स में रहते हैं जो कि हमारे फोन मेमोरी को बहुत ज्यादा घेर रहते हैं इन फाइल को डिलीट करना बहुत ही जरूरी होता है

                  फोन मेमोरी को खाली करने के लिए cache  कैसे डिलीट करें

इसको डिलीट करने के लिए वैसे तो कई तरह के एप्लीकेशन playstore पर मिल जाएंगे लेकिन कई mobile में पहले से ही प्रीलोडेड रहता है आप उसकी मदद से इन फाइल को डिलीट कर सकते हैं ।

इसे डिलीट करने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल की सेटिंग पर जाएं और सेटिंग पर जाने के बाद स्टोरेज ऑप्शन पर जाएं और स्टोरेज ऑप्शन पर जाकर वहां पर आप देखेंगे एप्स इमेज वीडियो और वही नीचे पर आपको कैसे फाइल भी मिलेगा।

वहां पर जाकर आप उसे डिलीट कर दें अगर मोबाइल मे वहां पर ऑप्शन नहीं दिया है तो आप इसके लिए प्ले स्टोर से
Cache cleaner android apps download करके इन फाइलों को रिमूव कर सकते हैं।

इनके लिए यह जानकारी पढे 
मोबाइल के लिए बेस्ट cache cleaner ,और speed booster apps की जानकारी


SD Card की temp file को delete करे

SD card की temporary फाइल को भी डिलीट करते रहे कई बार जब हम अपने मोबाइल पर कई तरह के एप्स को इंस्टॉल करते हैं और इंस्टॉल करने के बाद उसे उसकी जरूरत पूरा होने के बाद उस ऐप को uninstall कर देते हैं लेकिन उसके फोल्डर और उसने  जितना स्टोरेज लिया था उसके कुछ फाइल एसडी कार्ड में मौजूद रहते हैं।  

अगर आपको उसकी जरूरत नहीं है तो उसे आप sd card पर जाकर डिलीट कर सकते हैं कई बार एप्स को uninstall करने के बाद हम सोचते हैं कि यह पूरी तरह से हट गया है इसमें जितना data store था वह हट गया है लेकिन ऐसा नहीं होता है उसके temp फाइल एसडी कार्ड में मौजूद ही रहते हैं

तो इस तरह से  ऐप्स और जितने भी हैं उसमें बनने वाले temp file को आप को पूरी तरीके से एसडी कार्ड से जाकर डिलीट करना होगा तभी आप अपने फोन मेमोरी को खाली कर सकते हैं।


अपने जरुरी इमेज,वीडियो,pdf या कोई भी file को google drive में store करके रखे

इस पोस्ट में मैं आपको फोन मेमोरी को खाली करने के बारे में बता रहा हूं ऐसा होता है हमारे मोबाइल में एसडी कार्ड होता है और एसडी कार्ड भरने के साथ-साथ हमारा मोबाइल स्टोरेज भर जाता है storage full होने के बाद हम कुछ file को अपने मोबाइल की मेमोरी में भी भर देते हैं इससे  मोबाइल की मेमोरी भर जाता है।

अगर आप इमेज ,वीडियो ,पीडीएफ इस तरह के रखने के शौकीन है या यह सब आपके मोबाइल पर जरूरी है तो आप इस तरह के फाइलों को google drive पर स्टोर करके रख सकते हैं।

गूगल ड्राइव हमे 15 GB तक फ्री स्टोरेज देता है जिस पर किसी भी तरह के फाइलों को स्टोर करके रखा जा सकता है अगर आपके मोबाइल में आपके कोई पर्सनल बहुत ज्यादा इमेज वीडियो इस तरह के फाइल है तो उसे हमेशा के लिए गूगल ड्राइव में स्टोर करके रख दे वहां से यह कभी भी डिलीट नहीं होगा जब तक आप नहीं चाहे।  

GOOGLE drive use करने के लिए आप अपनी ईमेल आईडी का प्रयोग कर सकते हैं इसके द्वारा आप गूगल ड्राइव पर लॉगिन हो जाए और लॉगइन होने के बाद आप के जितने भी इमेज वीडियो पीडीएफ जिसे आप स्टोर करके रखना चाहते हैं गूगल drive पर अपलोड कर दीजिए वह हमेशा के लिए आपके email id पर secure तरीके से save हो जाएगा और आपके फोन की मेमोरी भी 15gb तक खाली हो जाएगी।

यह  तरीका भी बहुत ही बेहतरीन है अपने मोबाइल और एसडी कार्ड की मेमोरी को खाली करने के लिए अगर आपके मोबाइल में 15 जीबी से ज्यादा फाइल है और आपको सभी जानकारियों को गूगल drive मे store करके रखना चाहते हैं तो आप एक से ज्यादा ईमेल आईडी बनाकर उस में स्टोर करके रख सकते हैं।

इन तरीके से अपने फोटो को ऑनलाइन save करे पढे

जो apps ज्यादा space लेते है उसे यूज मत करें या अगर उसका लाइट वर्जन है तो उसे इस्तेमाल करें

कई एप्स ऐसे रहते हैं जो मोबाइल की स्टोरेज को बहुत ही ज्यादा ले लेते हैं जिससे मोबाइल की मेमोरी भर जाती है यह एप्स 700 से 800 MB तक स्पेस घेर लेते हैं इससे भी ज्यादा स्पेस लेते हैं।  

अगर हमें इस तरह के एप्स की जरूरत नहीं है तो उस एप्स को यूज मत करें क्योंकि ऐसे एप्स फोन की मेरे को बहुत ज्यादा घेर लेते हैं और मोबाइल को स्लो बना देते हैं अगर इन एप्स का  लाइट वर्जन है तो उसे इस्तेमाल कर सकते हैं अच्छे तरीके से मोबाइल को इस्तेमाल करने के लिए फोन मेमोरी को खाली करना बहुत ही जरूरी है तो उन एप्स को uninstall जरुर करे जिसका आप इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं इससे फोन की मेमोरी बहुत हद तक खाली हो जाती है।

mobile me space kaise banayephone aur sd card kaise khali kare 


तो फ्रेंड्स इस तरीके के द्वारा आप अपने फोन मेमोरी को खाली कर सकते हैं फोन मेमोरी खाली नहीं करने से बहुत सारी समस्याएं मोबाइल में आती रहती है सबसे मेन पॉइंट फोन का परफॉर्मेंस बहुत स्लो हो जाता है कई ऐप्स हैंग होने लगते हैं मोबाइल हैंग होने लगता है इसलिए फोन की मेमोरी को खाली करके रखना चाहिए।  

मैंने आपको ऊपर में यह जो पॉइंट बताया है अगर इसमें से आप कुछ चुनिंदा प्वाइंटों को भी फॉलो करते हैं तब भी आप अपने फोन की मेमोरी को बहुत खाली कर सकते हैं और अपने मोबाइल को अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह जानकारी भी पढे आपके लिए उपयोगी हो सकती है -

Mobile Reacharge करने वाला apps
APN Setting से jio की speed बढ़ाए
Smartphone का paittren lock कैसे तोड़े

मोबाइल को हैंगिंग प्रॉब्लम से बचाना चाहते हैं तो फोन मेमोरी को थोड़ा सा खाली रखें जिससे कि वह बढ़िया तरीके से चलता रहे मोबाइल से जुड़ी हुई यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर बताएं या इनमें से कोई भी point को फॉलो करने में आपको कोई भी तरह की कोई परेशानी आ रही है तब भी आप अपने समस्या  कमेंट के द्वारा शेयर कर सकते हैं
यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगी होगी तो इसे व्हाट्सएप के फेसबुक के माध्यम से अपने दोस्तों को भी जरूर  बताएं।


Labels: ,