Paytm Credit Card क्या है कैसे बनवाए


Paytm credit card kaise banwaye (paytm credit card apply)


जैसा कि आप paytm के बारे में जानते हैं कि पेटीएम बहुत ही पॉपुलर mobile payment application है जिसकी मदद से कई तरह के online payment किया जाता है जिसका पूरा नाम pay thrugh mobile है.  

how to use paytm first credit card

अब paytm payment bank  बन चुका है यह सबसे पहले wallate app की सुविधा देता था अब यह पेमेंट बैंक बनने से यहां से आप debit card और credit card दोनों apply कर सकते हैं।  

इस पोस्ट में मैं आपको पेटीएम की नई सुविधा paytm credit card कैसे बनवा सकते हैं इसके बारे में जानकारी बताऊंगा जिसे जानकर आप अपने लिए ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल के इसके app की मदद से पेटीएम का क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं और पेटीएम क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड के बारे में अगर नहीं जानते तो उसके बारे में जान लेते हैं क्रेडिट कार्ड की सहायता से क्रेडिट उधार मिलता है यह बिल्कुल डेबिट कार्ड की ही तरह होता है लेकिन इसमें कुछ बेसिक अंतर होता है इसकी मदद से भी हम शॉपिंग कर सकते हैं और कई तरह के ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड में क्या अंतर है (credit card aur debit card kya different hai )


डेबिट कार्ड जिसे हम एटीएम भी कह  सकते हैं इसके बारे में तो आप जानते हैं इसलिए  मैं आपको क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ जानकारी बताता हूं-

जैसे कि डेबिट कार्ड में जितना हमारे बैंक अकाउंट में पैसा रहता है उतना ही हम खर्च कर पाते हैं अगर बैंक अकाउंट में पैसा नहीं है तो डेबिट कार्ड  उपयोग नहीं कर पाते हैं जितना बैंक में पैसा है उतना ही उपयोग होगा ।

क्रेडिट कार्ड में इस तरह से नहीं होता है क्रेडिट कार्ड में एक लिमिट होता है उस लिमिट तक हम अपने क्रेडिट कार्ड पर जितने चाहे शॉपिंग या जो भी कुछ खरीदना चाहते हैं खर्चा करना चाहते हैं उस क्रेडिट कार्ड लिमिट तक कर सकते हैं और खर्च करने के बाद जितना हमने खर्च किया है उसकी क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान करना होता है यह बिल्कुल पोस्टपेड सिम कार्ड की तरह होता है.  

समझने के लिए जैसे क्रेडिट कार्ड में खर्च करने के लिए 50000 रु. है तो 50,000 खर्च अपने कर लिया उसके बाद लिमिट समाप्त हो जाती है तो आप उस समय तक जब तक आप उस बिल का भुगतान नहीं कर लेंगे उस क्रेडिट कार्ड से खर्च नहीं कर पाएंगे लेकिन फिर उस बिल का भुगतान करने के बाद फिर से आप उतने ही लिमिट तक खर्च कर पाएंगे एक तरह से देखा जाए तो पहले खर्च करो फिर उसके बाद बिल का भुगतान करो यह क्रेडिट कार्ड का मुख्य फीचर है.


'' Paytm Credit Card की खास बाते ''


पेटीएम क्रेडिट कार्ड के द्वारा आप जो भी शॉपिंग करते हैं उसे EMI के द्वारा भी pay कर सकते हैं

पेटीएम क्रेडिट कार्ड अगर आप बनवाते हैं तो उसके चार्ज ₹500 है लेकिन अगर आप 1 साल के अंदर 50,000 से अधिक का खर्च करते हैं तो वह ₹500 का चार्ज आपको वापस कर दिया जाएगा.

यह कार्ड इंटरनेशनल कार्ड की तरह काम करेगा इस क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल आप विदेशों में भी इस्तेमाल कर सकते है ।

कंपनी ने दावा किया है कि अगर इस पर आप जब भी शॉपिंग करेंगे आपको हर बार एक 1%cashback देगी जो कि आपके क्रेडिट कार्ड में आ जाएगा।

Paytm app में पेटीएम फर्स्ट कार्ड पासबुक में आपने क्रेडिट कार्ड में जितने भी ट्रांजैक्शन किया है उसकी पूरी डिटेल आपको मिलेगी।
जानते है -


पेटीएम क्रेडिट कार्ड कैसे बनाएं (paytm credit card बनवाने का तरीका )



सबसे पहले आप अपने paytm mobile wallate app में login करें लॉगइन करने के लिए आप अपने आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

 लॉगइन करने के बाद इसके किनारे साइड में दिए गए 3 लाइन ऑप्शन पर क्लिक करें.

जब इस पर क्लिक करते हैं तो आपको पेटीएम फर्स्ट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देता है उस ऑप्शन पर क्लिक करें.

यहां पर आप देखेंगे सालाना fee 500 दिखा रहा होगा लेकिन अगर आप 1 साल के अंदर क्रेडिट कार्ड से ₹50000 का लेनदेन करते हैं तो यह ₹500 भी कस्टमर को रिफंड कर दिया जाता है यानि इसके लिए कोई membership fee नहीं है.

उसके बाद अप्लाई बटन पर क्लिक करें और क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी को दिए गए फार्म पर भरे इसमें आपसे कुछ बेसिक जानकारी को मांगा जाएगा जैसे नाम, पैन कार्ड, बर्थ डेट और मोबाइल नंबर इन सब जानकारियों को fillup कर दें.

यह सब जानकारी भरने के बाद आप जब नीचे स्क्रॉल करेंगे तो वहां पर आपका वर्तमान एड्रेस को पूछा जाएगा इसके लिए किनारे साइड में दिए गए add new पर क्लिक करें और क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी को भर दें।

 फिर नीचे में आपको procced का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करने के बाद वह वहां पर बता देगा कि आपके उस एड्रेस पर पेटीएम का क्रेडिट कार्ड अवेलेबल है कि नहीं है  अगर वहां पर आपको कोई समस्या नहीं आई तो फिर आप अपने लिए paytm credit card कार्ड मंगवा सकते हैं नीचे procced के ऑप्शन पर क्लिक कर दें

फिर अगले पेज में आपको employment detail को भरनी होगी अगर आप जॉब करते हैं तो जॉब भरे अगर आप बिजनेस करते हैं तो उसे भरें और फिर अपने monthly incone को भर कर सबमिट कर दें .

फिर कुछ दिनों में आपने जो एड्रेस डाला है उस एड्रेस पर city bank का कर्मचारी आकर कुछ जानकारियों पर अपने सिग्नेचर लेता है और कुछ डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड लेता है फिर आपके डाले हुए एड्रेस पर आपको सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड भेज दिया जाता है जो आपको पोस्ट के द्वारा मिल जाएगा .

यह भी पढे -

Online Shopping मे secure तरीके से payment कैसे करे
Online Shopping से ज्यादा Cashback इन तरीको से पाये
Phonepe मे बैंक account add या remove करना सीखे
मोबाइल से बैंक मे इन तरीको से पैसा transfer करे
Mobile Reacharge करने वाला apps

इस तरीके से आप अपने लिए पेटीएम का क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं फ्रेंड्स अगर आपको यह जानकारी समझने में किसी भी तरह की कोई समस्या आई हो या पेटीएम का क्रेडिट कार्ड बनाने में कोई समस्या आ रही हो तो आप अपने सवाल हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं । यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगी होगी तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों को भी शेयर करें.


Labels: