whatsapp status tips hindi me
how to best use of whatsapp status
whatsapp status को बेहतर तरीके से कैसे use करे या whatsapp status की सम्पूर्ण जानकारी क्या कैसे use करे और इसकी बेस्ट feature
Whatsapp समय-समय पर अपने massaging
app पर नए नए फीचर लाते रहता है जैसे की एक feature है whatsapp
status का. लोग इसे बहुत ज्यादा इस्तेमाल भी कर रहे हैं व्हाट्सएप में अपने नए नए स्टेटस और वीडियो या
कोई शायरी लिखकर शेयर करते हैं वह लोगो को दीखता है.
तो ऐसे ही व्हाट्सएप स्टेटस से जुड़ी हुई जानकारी
आपको इस पोस्ट के द्वारा जानने को मिलेगा.
व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे बेहतरीन मैसेजिंग ऐप बन
गया है इसकी दुनिया भर में करोड़ों यूजर हैं क्योंकि यह समय-समय पर बढ़िया बढ़िया
अपडेट लाते रहता है जो कि यूज़र को बहुत ही पसंद आता है तो इसके पॉपुलर होने का
यही कारण है.
अगर आप व्हाट्सएप से जुड़ी हुई और जानकारी जानना
चाहते हैं तो हमारे इस वेबसाइट के सोशल मीडिया केटेगरी से व्हाट्सएप के बारे में
और बहुत सारी जानकारियां जान सकते हैं.
ऐसे ही whatsapp ने अपने स्टेटस फीचर में बहुत सारे
ऐसे फंक्शन दिए गए हैं जो यूजर को नहीं पता होता है कुछ option के बारे में तो
जानते हैं लेकिन ऐसा कुछ और फीचर्स दिया है जिसका व्हाट्सएप प्रचार तो नहीं करता
है लेकिन यूजर को मालूम भी नहीं रहता है और वह यूज नहीं कर पाता है.
इस पोस्ट के द्वारा आपको ऐसे ही कुछ function के बारे
में पता चलेगा कि व्हाट्सएप स्टेटस में और ऐसे कौन कौन सी function है जिसका
इस्तेमाल कर सकते हैं यानी whatsapp status के बेहतरीन फीचर्स कौन कौन से है.
whatsapp
status tips and tricks
hindi
whatsapp status ke best
feature
Pause Whatsapp
Status
व्हाट्सएप स्टेटस को पढ़ने के दौरान यही बात आती है
कि व्हाट्सएप स्टेटस में वह स्लाइड होते
रहता है जिसे हम पढ़ भी नहीं पाते हैं उसे रोकने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन पढने
या देखने के लिए रोक ही नहीं पाते हैं.
उसके लिए आप व्हाट्सएप स्टेटस को pause कर सकते हैं
और pause के पढ़ सकते हैं व्हाट्सएप स्टेटस को pause करने के लिए आप स्क्रीन पर अपने
हाथो से होल्ड करके रखें तो वह व्हाट्सएप स्टेटस आगे बढ़ेगा नहीं और आप अपने
व्हाट्सएप स्टेटस को इस तरह से पढ़ या रोक कर देख सकते हैं.
Up swipe to reply
व्हाट्सएप ने कुछ ही समय पहले स्वाइप टू रिप्लाई का feature
दिया था जिसकी मदद से अगर हम अपने फ्रेंड के कोई भी पोस्ट पर रिप्लाई देना चाहते
हैं तो स्वाइप करके उसे रिप्लाई दे सकते हैं ऐसे ही हम व्हाट्सएप स्टेटस का अगर रिप्लाई
देना चाहते हैं तो इसे स्वाइप करके
रिप्लाई दे सकते हैं जिसकी मदद से जैसे हम कोई भी व्हाट्सएप स्टेटस को ऊपर की तरफ
स्वाइप करेंगे तो रिप्लाई का ऑप्शन आ जाएगा और वहां पर अपने कमेंट या फिर भी हम जो
शेयर करना चाहते हैं उसे लिख कर सेंड कर सकते हैं.
Down swipe to exit
अगर slide show किसी व्हाट्सएप स्टेटस का हो रहा है
और उसे तुरंत exit करना है तो उसके लिए हमें बैक करते हैं तो बहुत ज्यादा पीछे चले
जाते हैं इस कंडीशन में अगर किसी के एकमात्र व्हाट्सएप स्टेटस को अगर पीछे जाना है
तो हम down swipe करके आसानी से exit
कर सकते हैं.
Share location in
whatsapp status
whatsapp में आपको एक और function देखने को मिलेगा कि व्हाट्सएप में हम अपने
लोकेशन को भी अपने फ्रेंड्स को शेयर कर सकते लेकिन इसमें एक और फीचर है कि हम अपने
व्हाट्सएप स्टेटस पर भी अपनी लोकेशन को अपने फ्रेंड को शेयर कर सकते हैं तुरंत
अपने फ्रेंड को अपने पोजीशन को बताना है तो व्हाट्सएप स्टेटस के द्वारा भी लोकेशन
शेयर का काम किया जा सकता है.
Whatsapp status location
कैसे शेयर करें तो इसमें लोकेशन को शेयर करने के लिए
कैमरा से फोटो ले लीजिए गैलरी से भी फोटो ले सकते हैं उसके बाद इमोजी के आइटम को
टच करें और टच करेंगे तो वहां पर आपको लोकेशन का ऑप्शन मिलेगा उस icon से आप अपने
करंट लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं.
Status slide show के दौरान next status में jump
करे
अगर किसी व्यक्ति ने मान लो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर
10 फोटो ऐड किया है या कितने भी ऐड कर सकता है लेकिन अगर हम उसके
नेक्स्ट फोटो को देखना चाहते हैं तो पहले फोटो के समाप्त होने के बाद ही हम दुसरे फोटो
को देखते हैं लेकिन ऐसा नहीं है व्हाट्सएप स्टेटस में आप पहले फोटो की समाप्ति बिना
भी आप दूसरे फोटो को देख सकते हैं
जैसे पहला
फोटो अगर 10 सेकंड का है तो आपको दूसरा देखने के
लिए 10 सेकंड का वेट ही नहीं करना पड़ेगा आप बड़ी आसानी से nextimage
पर जा कर सकते हैं इसके लिए आपको व्हाट्सएप स्टेटस को ओपन करके जिसका देखना है उसे
ओपन कर ले उसके बाद स्क्रीन की ऊपर बाएं साइड या दाएं साइड पर टच करें जिससे आप
उसके व्हाट्सएप स्टेटस की फोटो को next या back कर सकते हैं.
कोई भी विडियो को gif बनाकर
शेयर करे
whatsapp status शेयर करने के दौरान आप अपने कोई भी
वीडियो का gif file बनाकर भी शेयर कर सकते जैसे कोई भी वीडियो के बीच का पॉइंट
आपको अच्छा लगता है तो उसको कुछ सेकंड gif फाइल बनाकर शेयर कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले आप अपना कोई भी वीडियो ले उसके
ऊपर में देखेंगे उसे एडिट करने का ऑप्शन आएगा किनारे साइड में दिए गए वीडियो और gif
के icon में से gif को सिलेक्ट कर ले आप उसे 5 सेकंड
या 10 सेकंड का कोई भी फाइल बना ले और फिर उस फाइल को आप
सेंड कर सकते हैं उसमें और भी कुछ एडिट करना चाहते हैं तो उसमें एडिट भी कर सकते
हैं जैसे emoji add करना या कोई टेस्ट लिखना यह काम आप कर सकते हैं.
Status photo ko zoom
karna
स्टेटस को पढ़ने के दौरान कई स्टेटस ऐसे होते हैं
जिसमें वह छोटे-छोटे रहता है और हमको दिखाई नहीं देता है इस कंडीशन में अगर उसको
जूम किया जाए तो तो यह बढ़िया ऑप्शन होगा.
उसको पढ़ने के लिए zoom करने का feature दिया हुआ है
व्हाट्सएप स्टेटस को जूम करके रीड करना या जूम करके देखने के लिए आप अपने उंगलियों का सहारा लेकर उंगलियों से उसे
जूम कर सकते हैं.
video status बनाते
समय विडियो को zoom करना
अगर हम अपने व्हाट्सएप स्टेटस में कोई वीडियो shoot करके शेयर करना चाहते हैं लेकिन उसे जूम करने का
कोई तरीका नहीं दिखा रहा है इसलिए क्योंकि इसमें व्हाट्सएप स्टेटस में वीडियो को
शेयर करने के लिए हमें होल्ड करके वीडियो लेना रहता है लेकिन उसे जूम करने का
ऑप्शन नहीं रहता है क्योंकि अगर होल्ड को छोड़ देंगे वीडियो एग्जिट हो जाता है.
इस कंडीशन में आप व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो को जूम
करने के लिए कैमरा बटन को ऊपर की तरफ करेंगे तो zoom in होगा अगर आप उसे डाउन
करेंगे तो zoomout होगा इस तरह से आप व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो लेने के दौरान zoom
in zoom out कर सकते हैं.
At last word -
whatsapp status की जानकारी
यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं
व्हाट्सएप से जुड़ी हुई अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो अपने सवाल हमसे कमेंट के
माध्यम से जरूर शेयर करें.