jio conference talk app
जब से jio लांच हुआ है हमारे कॉल करने का
तरीका तरीका बदल गया है यानी कि जितना मर्जी उतना हम जियो से कॉल कर सकते हैं
जितना घंटा हो किसी से अगर बात करना है वह जिओ की मदद से कर सकते हैं एक बार recharge कराते हैं तो unlimited calling का फीचर मिलता है।
Jio india में इंटरनेट सेवा देने
के साथ ऐसे कई और बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जिसे हम अपने जियो सिम या जियो मोबाइल के
साथ यूज कर सकते हैं जिओ अभी कई बेहतरीन
बेहतरीन एंड्राइड एप्स लांच कर रहा है जिसकी मदद से movie
देखना न्यूज़ पढ़ना और भी बहुत सारे काम
बहुत अच्छे तरीके से किया जा सकता है। जिओ
का एक और बेहतरीन ऐप आया है जिसकी मदद से हम एक साथ 10 लोगों
को कॉल कर सकते हैं जिसे कॉन्फ्रेंस कॉल (conference call) कहते हैं।
कॉन्फ्रेंस कॉल किसे कहते
हैं ( conference call kya hai)
यहां पर बात आई है
कॉन्फ्रेंस कॉल की तो यह वह कॉल होता है जिसकी मदद से एक साथ कई लोग अलग-अलग जगह पर रहते हुए सभी आपस
में मोबाइल फोन के द्वारा कॉन्फ्रेंस करके बात कर सकते हैं चाहे कोई कितना भी दूर
क्यों ना हो सभी लोग आपस में मिलकर बातें कर सकते हैं इस कांफ्रेंस कॉल कहते हैं।
जैसे कोई दिल्ली मे है कोई मुंबई मे है इसी तरह से अलग अलग जगह पर रहते हुये एक
साथ बात करना।
अपने पिछले पोस्ट मे मैंने आपको बताया था कि जिओ की मदद से कांफ्रेंस
कॉल कैसे करें अगर अभी तक आपने वह पोस्ट read नहीं किया है तो उसे एक बार जरुर पढ़ें.
आज की इस पोस्ट के द्वारा
मैं आपको ऐसी ही एक और जानकारी बताऊंगा जिसमें जिओ ने कॉन्फ्रेंस कॉल करने के लिए
एक नया एंड्रॉयड ऐप्स लॉन्च किया है जिसकी मदद से 10 लोग आपस में एक साथ कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते हैं.
कॉन्फ्रेंस कॉल करना बहुत
ही अच्छा तरीका है अगर कई लोग आपस में मिलकर बातें करना चाहते हैं अपने विचार रखना चाहते हैं कोई मीटिंग करना
चाहते हैं तो यह सभी काम कॉन्फ्रेंस कॉल के द्वारा बड़ी अच्छी तरीके से किया जा
सकता है।
हमे बार
बार किसी को कॉल करके एक दूसरे से राय लेने की जरूरत नहीं है सभी कॉन्फ्रेंस कॉल
से कनेक्ट हो जाए और आपस में सलाह मशवरा कर सकते हैं इस नजरिए से कॉन्फ्रेंस कॉल
बहुत ही उपयोगी है और इसे हमें अच्छे तरीके से यूज करना चाहिए.
Jio conference talk app में आपको कई feature देखने को मिलेंगे अगर आप अपने दोस्तों को अच्छे तरीके से कॉन्फ्रेंस कॉल
करना चाहते हैं तो इस एंड्राइड एप्लीकेशन को अपने मोबाइल पर इंस्टॉल कर लीजिए और
कॉन्फ्रेंस कॉल का मजा लीजिए।
आइए जानते हैं
Jio conference talk app से कैसे कॉल करे
Conference call app
इस एप्प को android divice पर यूज करने के लिए सबसे पहले इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लीजिए।
जब से डाउनलोड कर लेते
हैं तब इसमें जिओ सिम नंबर डालने को बोला जाता है जिस पर आप को OTP मिलेगा फिर ओटीपी के द्वारा रजिस्ट्रेशन की
प्रक्रिया पूरी हो जाती है उसके बाद आप इस एप के द्वारा कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते
हैं.
इसमें आप जितने कांटेक्ट
को जोड़ना चाहते हैं जोड़ दीजिए फिर उन सबको डायल के बटन पर जाकर उनसे कॉल कर दे और जिसके बाद कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते
हैं।
इसमें कॉन्फ्रेंस कॉल मे
बाते चल रही है और किसी अन्य व्यक्ति को भी इसमें ऐड करना है तो उसको भी ऐड किया
जा सकता है या किसी को हटाना है तो कांफ्रेंस कॉल के दौरान उसे हटा सकते हैं.
इसमें आपको एक लेक्चर मोड
भी मिलेगा जिस पर सिर्फ एक ही बोलेगा और बाकी सुनेंगे जिसमे बाकी आदमी को कोई आवाज सुनाई नहीं देगा।
जो लेक्चर देगा उसी का
आवाज सभी को सुनाई देगा। लेकिन कॉन्फ्रेंस मोड में सभी अपनी बातें रख सकते हैं और सभी की बातों को सुन सकते
हैं अपने विचार इस में रख सकते हैं लेकिन लेक्चर मोड में ऐसा नहीं है लेक्चर मोड में एक ही व्यक्ति
लेक्चर देगा और बाकी व्यक्ति उनकी बातों को सुनेंगे।
इस android app
में आपको ज्यादा feature नहीं मिलेंगे अभी यह ट्रायल version में चल रहा है इसमें आने वाले समय में आपको वीडियो कॉलिंग , चैटिंग इस तरह के फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसे प्ले स्टोर में कई लोगों ने डाउनलोड किया है तो इसे लोगों के लिए
अभी ट्रायल वर्जन में लांच किया गया है इसमें आने वाले समय में और भी बहुत सारे
फीचर्स जुड़ जाएंगे.
तो फिलहाल अभी 10 लोगो का आपस में confrrence
कॉल करने के लिए इस app का use किया जा सकता है।
इन्हे भी जाने -