Xiaomi redmi में एक साथ दो screen कैसे
यूज़ करें. Redmi mobile me split screen कैसे यूज़ करें. Xiaomi mobile में एक साथ
दो सॉफ्टवेयर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको इसी तरह की जानकारी
मिलने वाला है कि कैसे हम अपने xiaomi redmi में एक साथ दो screen को यूज कर सकते
हैं यानी कि दो सॉफ्टवेयर को एक साथ कैसे mi redmi smartphone में इस्तेमाल किया
जा सकता है.
technical language में split screen बोला जाता है
जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर एक साथ दो स्क्रीन यूज कर सकते हैं यानी
कि अपने मोबाइल की स्क्रीन पर दो
सॉफ्टवेयर को एक साथ काम किया जा सकता है.
Splits screen क्या है
split screen feature वह feature होता है जिसकी मदद
से एक साथ एंड्राइड मोबाइल की स्क्रीन पर दो सॉफ्टवेयर पर वर्क किया जा सकता है
यानी कि मोबाइल का स्क्रीन दो भागों में बट जाता है. एक हिस्से में अलग सॉफ्टवेयर
को और दूसरे हिस्से में अलग सॉफ्टवेयर को यूज कर सकते हैं इस सिस्टम को स्प्लिट
स्क्रीन बोला जाता है.
उदाहरण के लिए अगर आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर दो
सॉफ्टवेयर को यूज करना चाहते हैं जैसे मोबाइल के आधे स्क्रीन पर आप व्हाट्सएप को यूज कर सकते हैं और आधे स्क्रीन पर फेसबुक को
यूज कर सकते हैं यानी कि एक साथ दो काम अपने मोबाइल स्क्रीन पर किया जा सकता है.
यह सिस्टम कंप्यूटर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिस्टम की
ही तरह है जैसे हम कंप्यूटर पर एक साथ बहुत सारे सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं वही
प्रक्रिया जियोमी रेडमी मोबाइल में स्प्लिट स्क्रीन फीचर के द्वारा किया जा सकता
है.
split screen को यूज करने के फायदे
यह feature तो बहुत ही समान फीचर है लेकिन use के
नजरिए से देखा जाए तो उसके बहुत सारे फायदे भी हैं जिसके इस्तेमाल मोबाइल में किया
जा सकता है.
@ इसकी मदद से अपने मोबाइल पर दो स्क्रीन यूज कर सकते
हैं.
@ दो सॉफ्टवेयर को एक साथ इसमें एक्सेस किया जा सकता
है.
@ अगर हमें किसी वेबसाइट की जानकारी को टाइप करना है
तो पहले स्क्रीन पर हम वेबसाइट को ओपन
करें और दूसरे स्क्रीन पर कोई नोटपैड को ओपन कर ले और उस जानकारी को देख देखकर
स्प्लिट स्क्रीन के माध्यम से टाइप किया जा सकता है.
@ इस option में बार-बार हमें सॉफ्टवेयर को एग्जिट कर
कर दूसरे सॉफ्टवेयर पर जाना नहीं पड़ता है सिर्फ एक स्क्रीन से दूसरे स्क्रीन पर टच कर कर हम एक
सॉफ्टवेयर से दूसरे सॉफ्टवेयर पर जा सकते हैं यानी कि हमें इस option के द्वारा एक
से दूसरे पर move करना बहुत ही आसान है.
Xiaomi mobile me splits screen kaise use kare
जियोमी रेडमी मोबाइल में इसे यूज करना बहुत ही आसान
है
# इसे यूज करने के लिए अपने मोबाइल के होम स्क्रीन पर
आए और होम स्क्रीन पर आने के बाद किनारे साइड में दिए गए मेनू बटन पर क्लिक करें.
# जब आप मेनू बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको सबसे टॉप
में split screen का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन को सिलेक्ट करे.
# split screen को सेलेक्ट करने के बाद आपने जो जो recent
apps use किया था उन सभी ऐप्स को drag करके स्क्रीन पर ला कर रख कर दें.
# दो स्क्रीन हो जाने के बाद दोनों स्क्रीन पर अलग अलग सॉफ्टवेयर को drag कर
सकते हैं जिस पर आप काम करना चाहते हैं और दो एप्स को एक साथ इसके माध्यम से यूज
कर सकते हैं.
अगर आप स्प्लिट स्क्रीन फीचर को यूज करने के बाद
एग्जिट करना चाहते हैं तो इसके सबसे टॉप में exit का ऑप्शन आ जाता है या आप एप्स
को नीचे स्क्रॉल डाउन भी करेंगे तभी आपका स्प्लिट स्क्रीन फीचर एग्जिट हो जाता है.
Note- एंड्राइड मोबाइल में ऐसे कई सॉफ्टवेयर होते हैं जो इस split screen को सपोर्ट
नहीं करते हैं तो आप उन एप्स को स्प्लिट स्क्रीन में यूज नहीं कर सकते हैं.
दोस्तों इस तरह से आप अपने मोबाइल के एक स्क्रीन पर
दो एप्स को एक साथ यूज कर सकते हैं जिसे स्प्लिट स्क्रीन फीचर कहा जाता है इस
तरीके से आप कोई भी दो एप्स को अपने मोबाइल पर यूज करके अपने बहुत सारे काम को
बड़ी आसानी से कर सकते हैं.
तो दोस्तों मेरे द्वारा दी गई जानकारी में अगर ऐसा
कोई पॉइंट आपको समझ में नहीं आया होगा या ऐसा कोई सवाल आप जो हम से पूछना चाहते
हैं हमें इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके जरूर शेयर करें.
यह पोस्ट अच्छा लगा होगा तो इसे सोशल मीडिया में अपने
दोस्तों को भी जरूर बताएं.