youtube 4k video download karne ka tarika
Friends youtube के बारे में तो आप
जानते ही हैं कि यूट्यूब एक ऐसा सोशल मीडिया साइट्स है जहां से हम हर केटेगरी के
वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं देख सकते है. युटुब को हम अपने मनोरंजन के लिए भी
इस्तेमाल कर सकते हैं, अच्छे-अच्छे वीडियो ,एजुकेशन वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं.
आज पूरे वर्ल्ड में ऐसा कोई नहीं है जो यूट्यूब का
इस्तेमाल नहीं करता हो दिनों दिन इसके यूजर बढ़ते जा रहे हैं जैसे जैसे देश
इंटरनेट के प्रति लगाव रखते जा रहा है सभी इसके बारे में जानते जा रहे हैं.
वीडियो के भी नए-नए फॉरमैट बनते जा रहे हैं पहले वीडियो को लोकल 3GP
फॉर्मेट में देखते थे अब लेकिन उसे एचडी में देखने का ऑप्शन आ गया
है इसके साथ साथ इसमें 4K वीडियो को भी देखने का ऑप्शन अब
वर्तमान में आ चुका है.
इस पोस्ट में मैं बताऊंगा इसी 4k के बारे में
यूट्यूब से 4K वीडियो
डाउनलोड करने का तरीका हिंदी में
यूट्यूब से 4K वीडियो
कैसे डाउनलोड करें यह जानने से पहले जान लेते हैं
4K वीडियो क्या होता है What is a 4k video hindi
4K वीडियो से सीधा मतलब आप यह निकाल
लीजिए कि ऐसा वीडियो क्वालिटी जो बहुत ही साफ दिखता है जो एचडी से भी बहुत ही
क्वालिटी में क्लीन दिखता है जिसे 4K वीडियो कर सकते हैं.
आजकल जितने भी टीवी, कैमरा और मोबाइल आ रहे हैं सभी
में 4K वीडियो का ऑप्शन अधिकतम दिया जा रहा
है क्योंकि इसमें वीडियो क्वॉलिटी बहुत ही बेहतर होता है.
4K वीडियो का हॉरिजॉन्टल rezolution 3840 या 4096 पिक्सेल होता है और इसका वर्टिकल rezolution 2160 पिक्सेल
होता है.
4K वीडियो में एचडी डिस्प्ले से 4
गुना ज्यादा पिक्सल होता है जिसे 4K वीडियो
कहते हैं.
अब आप जान गए होंगे 4K वीडियो
क्या होता है.
आइए जान लेते हैं
यूट्यूब से हम 4K वीडियो
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं
तो ऐसा वीडियो डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमें एक
एप्लीकेशन अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करना होगा. जिसे 4K वीडियो डाउनलोडर कहते हैं इस डाउनलोडर की मदद से ही हम अपने
कंप्यूटर पर इस तरह के वीडियो को डाउनलोड कर पाएंगे.
इस link से आप इसे डाउनलोड कर सकते है.
# सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर पर 4k video डाउनलोडर
को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लीजिए और इंस्टॉल करने के बाद इसी ओपन कर ले.
टिप-इसमें आपको सबसे पहले यह बता दू कि आप उसी वीडियो
को 4K में डाउनलोड कर पाएंगे जो वीडियो
युटुब पर 4K फॉर्मेट में अवेलेबल है आप ऐसे वीडियो को 4K
फॉर्मेट पर डाउनलोड नहीं कर सकते जो 4K में
अवेलेबल ही नहीं है.
# अब जिस वीडियो को 4K
में डाउनलोड करना चाहते हैं उस वीडियो को अपने युटुब पर ओपन करें और ओपन करने के
बाद उसके लिंक को कॉपी करके 4K वीडियो डाउनलोडर के सर्च
बॉक्स पर पेस्ट कर दें.
# ऐसा करने के कुछ देर बाद आप के वीडियो सर्चिंग होकर
उस फॉर्मेट पर वहां पर अवेलेबल हो जाएगा जहा से डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके
अपने वीडियो को 4K फॉरमैट में
डाउनलोड कर लीजिए.
एंड्राइड मोबाइल में 4k वीडियो कैसे डाउनलोड करें
जैसे मैंने आपको ऊपर कंप्यूटर में इस तरह के वीडियो
फॉरमैट को डाउनलोड करने का ऑप्शन बताया है बिल्कुल सेम प्रोसीजर को भी आप इसी तरह
मोबाइल में भी फॉलो कर सकते हैं.
आप अलग से ब्राउज़र में सर्च करके कोई भी 4K वीडियो डाउनलोडर ऐप्स डाउनलोड कर लीजिए और जिसकी मदद से आप
इस तरह के वीडियो फार्मेट अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर कर सकते हैं.
तो फ्रेंड्स इस तरह से आप अपने मोबाइल और कंप्यूटर
दोनों में 4K वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं अगर
आपको इस तरह की वीडियो फॉर्मेट डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी आ रही है तो आप
अपने परेशानियां मुझे इस पोस्ट के अंत में दिए गए कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके जरूर
बताएं.
यह पोस्ट अच्छा लगा होगा तो सोशल मीडिया में अपने
दोस्तों को जरूर शेयर करें.
Suggest post -