computer ki speed kaise badhaye task manager se
क्या आपका भी computer बहुत slow चल रहा है क्या आपका कंप्यूटर भी loos
motion जैसी हरकत कर रहा है, या आपके कंप्यूटर
को कोई बीमारी हो गई है जिससे उसका परफॉर्मेंस
बहुत ही slow हो गया है.
इसे हम कैसे देख सकते हैं कैसे जान सकते है. task
manager के द्वारा. आज के इस tips में मैं यही बात शेयर करूंगा. टास्क मैनेजर के बारे में जानकर हम अपने
कंप्यूटर को कैसे speedup कर सकते हैं टास्क मैनेजर में इसका क्या हाथ है इस पोस्ट
से आप जान सकते हैं.
पिछले पोस्ट
में जाना था कि task manager क्या है इसे
हम अपने कंप्यूटर में कैसे ओपन कर सकते इसका क्या-क्या इस्तेमाल है.अगर आपने यह
जानकारी नहीं पढ़ी है तो एक बार जरुर पढ़े और जाने task manager क्या होता है कैसे ओपन करे.
उन्हीं चीजों का प्रयोग अपने computer fast बनाने में भी कर सकते हैं क्योंकि टास्क मैनेजर
एक ऐसी जगह होता है जहां पर हम अपने कंप्यूटर में चल रहे सभी program को नियंत्रित
कर सकते हैं और देख सकते हैं,
देखने के साथ साथ वहां से अपने इन progrram को manage कर सकते हैं.
सब कंप्यूटर user को task manager के बारे में जरुर जानना
चाहिए उसके बारे में जानकारी से आप अपने कंप्यूटर के slow कंडीशन को fast बना सकते हैं.
मास्टर ज्ञान हिंदी वेबसाइट के एक रीडर ने मुझे एक
सवाल पूछा था कि मेरा कंप्यूटर बहुत ही स्लो चल रहा है ,मेरे कंप्यूटर कितना
मेमोरी ले रहा है, इसके बैकग्राउंड में बहुत सारे प्रोग्राम रन हो रहे हैं जिसमें
बंद भी नहीं कर पा रहा हूं मुझे इसका समाधान नहीं मिल रहा है.
आज उसी की जैसी समस्याओं से जूझने के लिए एक छोटी सी
जानकारी मैं लेकर आया हूं task manager के
बारे में जिससे आप अपने कंप्यूटर को फास्ट बना सकते हैं.
Task manager se computer ko fast kaise banaye
1.. memory full speed slow
आपने देखा होगा जब हमारे मोबाइल में बहुत सारा
सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो जाता है तब हमारे मोबाइल फोन स्लो हो जाता है वैसे ही कंप्यूटर का
परफॉर्मेंस भी है जब हम कंप्यूटर में बहुत सारे सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते हैं. इसका speed slow हो जाता है. ऐसा कोई सॉफ्टवेयर होता है जो हमारे कंप्यूटर की
मेमोरी को पूरी तरह से भर देता है जिससे कंप्यूटर स्लो चलने लगता है.
टास्क मैनेजर से आप यह देख सकते हैं कि आपके कंप्यूटर
के रैम का स्टेटस क्या है यह कितनी मेमोरी ले रहा है आप यहां से देख सकते हैं कि
आप अगर आपके कंप्यूटर में रैम मेमोरी बहुत कम बचा है तो आप ऐसे सॉफ्टवेयर को uninstall कर दे जो बहुत ही ज्यादा मेमोरी खा रहा है.
जब आपकी कंप्यूटर रैम में मेमोरी खाली होगी तभी आपके
कंप्यूटर अच्छे से परफॉर्म कर पाएगा इसलिए हमेशा RAM खाली रखना चाहिए. जो जरूरी के
ही सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना चाहिए. आप टास्क मैनेजर से RAM कितना बचा है कितना यूज़
हो रहा है यह देख सकते हैं और अपने कंप्यूटर को फास्ट बना सकते हैं.
2..Background programme ki
pahchan
आप देख सकते हैं कि आपके कंप्यूटर में कौन-कौन सा
एप्लीकेशन बैकग्राउंड में प्ले हो रहा है जब कंप्यूटर use कर लेते है प्रोग्राम
क्लोज कर देते हैं लेकिन ऐसे कई प्रोग्राम होते हैं जो हमारे कंप्यूटर के background
में चलते हैं जो हमारे कंप्यूटर की स्पीड को slow बनाने का काम करते हैं.
विंडो टास्क मैनेजर से आप अपने बैकग्राउंड में चल रहे
प्रोग्राम को देख सकते हैं और उन्हें क्लोज कर सकते हैं जो प्रोग्राम आपके उपयोगी
नहीं है उन्हें क्लोज कर दीजिए जिससे आप अपने कंप्यूटर को फास्ट बना सकते हैं.
3..कौन सा एप्स कितनी मेमोरी खा रहा है यहां से जांच
आपको पहले point में मैंने बताया था कि हमारे
कंप्यूटर का रैम मेमोरी अगर फूल है तो computer भी slow हो जाता है.
कौन सा प्रोग्राम कितनी मेमोरी ले रहा है आप window
task manager से जान सकते हैं और उसे क्लोज कर सकते हैं आपको यहां पर पूरा स्टेटस
मिलेगा कि आपके कंप्यूटर में कौन सा एप्लीकेशन है प्रोग्राम कितनी मेमोरी को ले
रहा है जो एप्लीकेशन ज्यादा मेमोरी ले रहा है उसे अनइंस्टॉल कर दीजिए जो यूज़फुल
नहीं है. उसे फिर आपका कंप्यूटर फ़ास्ट दौड़ने लग जाएगा. आप अपने कंप्यूटर की गति
को इस तरीके से बढ़ा सकते हैं।।
4..Starting programme को बंद करके
हम अपने कंप्यूटर के starting में शुरू होने वाले running
program को भी बंद करके कंप्यूटर की स्पीड को भी बढ़ा सकते हैं जब हमारा कंप्यूटर
स्टार्ट होता है तो स्टार्ट में बहुत सारे प्रोग्राम रनिंग हो जाते हैं जो कि
कंप्यूटर की स्पीड को स्लो कर देते हैं.
task manager से एप्लीकेशन को देख सकते हैं जो आपके
कंप्यूटर स्टार्टिंग के समय में चालू होते हैं. आप उन्हें यहा से पहचान कर सकते
हैं कि कौन कौन सा एप्लीकेशन स्टार्टअप प्रोग्राम में है और आप उसे क्लोज कर दें.
क्लोज करने के बाद जब आप कंप्यूटर को स्टार्ट करेंगे
तो आपका कंप्यूटर आसानी से ऑन हो जाएगा और आप अपने pc को फास्ट बना सकते हैं. हर PC यूजर
को अपने starting प्रोग्राम को कम से कम
रखना चाहिए इससे कंप्यूटर भी run करता है.
LAST WORD-
Are you reading-
computer speed kaise badhaye task manager se
इस तरह से अपने टास्क मैनेजर पर इन टिप्स को अपनाकर
आप अपने कंप्यूटर को फास्ट बना सकते हैं वैसे तो आप कंप्यूटर को फास्ट बनाने के
बहुत सारे टिप इंटरनेट पर होगा तो आप इन टिप्स को भी आजमा कर देख सकते हैं
जिससे आपका कंप्यूटर फास्ट RUN करने लग
जाएगा.
मेरे द्वारा बताया गया इस tips से अगर आपको कोई point समझ में नहीं आ रही है तो आप अपनी
समस्या मुझे इस साइड के कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं मैं पूरी कोशिश करूंगा
आपकी समस्याओं को हल करने का.
कंप्यूटर से
जुड़ी और भी जानकारी पढ़ने के लिए हमारे इस साइट को सब्सक्राइब जरूर करें जिस पर आपके
कंप्यूटर नॉलेज को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पोस्ट जरूर शेयर करेंगे.
धन्यवाद
useful suggest जानकारी -