हॉटस्पॉट ऐसी फैसिलिटी होती है जिसकी मदद से आप बिना
वायर की यानी कि wireless तरीके
से अपने डिवाइस पर इंटरनेट कनेक्ट कर सकते हैं. आजकल अधिकतम
मोबाइल में यह सुविधा आपको देखने को मिलेंगे मोबाइल हो या कंप्यूटर हो या कोई भी
छोटे-मोटे डिवाइस हो हॉटस्पॉट उसमे मिलेगी जिसकी मदद से आप वायरलेस तरीके से
इंटरनेट कनेक्टिविटी कर सकते हैं.
अपने हॉटस्पॉट सुविधा का अगर आनंद लिया होगा कही पर
hotspot सुविधा रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट,कोई चौक पर बहुत सारी जगहों पर फ्री में internet
आप कनेक्टिविटी करके इंटरनेट use कर सकते हैं.
अगर हॉटस्पॉट के बारे में थोड़ी बहुत भी नालेज रखते
होंगे तो आपने इसे जरूर ही किसी पब्लिक जगहों पर इस्तेमाल किया होगा , पब्लिक
हॉटस्पॉट का यूज जरूर किया होगा. पूरी दुनिया में आज इसका चलन भी बढ़ते जा रहा है
बहुत से लोग इसका यूज कर रहे हैं इसका
इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन मन में यह सवाल आ ही जाता है कि आखिर hotspot होता क्या
है यह कैसे काम करता है. इसे हम अपने डिवाइस पर किस तरह से यूज कर सकते हैं और
इसके क्या क्या बेनिफिट है यह सवाल अधिकतम दिमाग में आते रहता है. आइए जानते हैं हॉटस्पॉट क्या है ?
What is hotspot hindi me
सबसे पहले हॉटस्पॉट का मीनिंग समझते है. वाईफाई हॉटस्पॉट से हमें जिस जगह पर इंटरनेट
कनेक्टिविटी मिलता है उस जगह को ही hotspots कहते हैं यानी कि वह एरिया जहां पर
इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्विस का यूज करने के लिए
राउटर से जुड़कर इंटरनेट का उपयोग करते हैं.
किसी विशेष जगह पर सार्वजनिक रूप से wifi देने के लिए
हॉटस्पॉट जगह बनाया जाता है जहां पर एक hotspot के द्वारा इंटरनेट प्रदान किया
जाता है.
हॉटस्पॉट कितने प्रकार का होता है
हॉटस्पॉट के दो प्रकार मुख्य हैं
1 # Free hotspots
फ्री हॉटस्पॉट में वाईफाई राउटर में आप बिना पासवर्ड इंटर किये इंटरनेट चला सकते हैं
आप जो भी जानकारी अपने मोबाइल पर सर्च करना चाहते हैं इंटरनेट से जुड़ी हुई है या
इंटरनेट काम करना चाहते हैं बिना पासवर्ड इंटर किये उसे use कर सकते है उस वाईफाई
को एक्सेस कर सकते हैं.
2 # Comercial hotspots
comercial hotspot में भी आपको इंटरनेट प्रदान किया जाता है लेकिन उसके
लिए कुछ अमाउंट देने पड़ते हैं यह पूरी तरह से सिक्योर रहता है इसे एक्सेस करने के
लिए password की जरूरत पड़ती है इसे फ्री में यूज नहीं कर पाते है
Hotspot कैसे काम करता है
अभी हमने हॉटस्पॉट के बारे में जाना और hotspot कितने
प्रकार का है यह जान लिया. जानते है यह कैसे काम करता है
हॉटस्पॉट एक दूसरे को कनेक्ट करने के लिए रेडियो
सिगनल का यूज करता है जिसकी मदद से एक डिवाइस दूसरे से डिवाइस से कनेक्ट होता है. आप राउटर को कनेक्ट करना चाहते
हैं तो रेडियो सिग्नल की मदद से कनेक्ट करते हैं.
वायरलेस नेटवर्क टू वे ट्रेफिक के जैसा काम करता है इसमें
इंटरनेट डाटा को रिसीव करने के लिए यह राउटर से गुजरता है और राउटर से गुजरने के
बाद रेडियो सिगनल में यह कन्वर्ट हो जाता है और इस रेडियो सिगनल को कंप्यूटर का
वायरलेस रिसीव कर लेता है इस तरह से हॉटस्पॉट काम करता है.
कंप्यूटर को मोबाइल हॉटस्पॉट से कैसे कनेक्ट करें.
अगर आप अपने कंप्यूटर को अपने मोबाइल से कनेक्ट करना
चाहते हैं तो वाईफाई हॉटस्पॉट के द्वारा भी कनेक्ट कर सकते हैं हॉटस्पॉट एक बहुत
ही बेहतर point होता है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल और कंप्यूटर को इसके द्वारा
वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं.
सबसे पहले आप यह सुनिश्चित करें कि आपके कंप्यूटर पर
वाई फाई है कि नहीं है अगर आपके कंप्यूटर पर वाई फाई की सुविधा है तो कोई दिक्कत
नहीं है लेकिन अगर आपके कंप्यूटर पर वाई फाई नहीं है तो उसके लिए एक छोटा सा वाईफाई
डिवाइस आता है उसे खरीदेऔर खरीदने के बाद उसे अपने कंप्यूटर पर लगा दे.
कंप्यूटर पर लगाने के बाद अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट को
ऑन कर दे जिससे आपका कंप्यूटर ऑटोमेटिक स्कैन कर लेगा अगर आपके हॉटस्पॉट में
पासवर्ड लगा हुआ है तो उस पासवर्ड को कंप्यूटर पर इंटर कर दें और जैसे ही आप इंटर
करेंगे आपका मोबाइल आपके कंप्यूटर से
कनेक्ट हो जाएगा.
Hotspot error ko kaise thik kare
अगर कभी कभी आपको hotspot error का सामना करना पड़े या आप हॉटस्पॉट कनेक्ट नहीं
कर पा रहे हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपका डिवाइस ठीक
तरह से कनेक्ट हुआ है कि नहीं हुआ है अगर डिवाइस कनेक्ट नहीं हुआ है तो आप देखें
कि आपका हॉटस्पॉट ऑन है और उसमें सही पासवर्ड इंटर है कि नहीं
अगर यहां सब सही है तो आप मोबाइल डाटा को ऑन करें
उसके बाद आप हॉटस्पॉट से आसानी से कनेक्ट कर लेंगे बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के
हॉटस्पॉट यूज नहीं कर सकते इसलिए मोबाइल डाटा को ऑन करना बहुत जरूरी है.
कुछ कंडीशन में हॉटस्पॉट को ठीक करने के लिए कंप्यूटर
पर लगे हुए वाईफाई डिवाइस को एक बार निकाल कर उसे फिर से लगाएं तो error ठीक हो जाता है.
# Hotspot से जुड़े हुए अन्य सवाल
# हॉटस्पॉट
का सबसे पहले प्रयोग किसने किया था
हॉटस्पॉट के अविष्कार का पूरा श्रेय J. Tusi Wilson हो जाता है उन्होंने वाईफाई की स्पीड को और
बेहतर बनाने और और वाई फाई के सिग्नल को और मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान दिया
इसलिए वाईफाई का आविष्कारक इन्हें ही माना जाता है.
पहले इसमें बहुत ही कम साइज़ का फाइल बहुत ही कम स्पीड
से ट्रांसफर किया जाता था लेकिन आज आज के समय में बहुत ही ज्यादा स्पीड हो चुका है.
आज जीबी में इसकी मदद से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं.
# किसी और के
फोन में खुद का वाईफाई हॉटस्पॉट चलने से कैसे रोक सकते हैं
यह समस्या आ ही जाती है कि हम वाईफाई का आनंद लेते
रहते है उसे यूज कर रहे होते हैं तो कोई उससे और उससे कनेक्ट हो जाता है और हमारी
इंटरनेट डाटा को यूज करते रहते हैं तो हम ऐसी क्या सेटिंग करें जिससे कोई भी हमारे
वाईफाई हॉटस्पॉट कोई use ना कर पाए.
इस समस्या को हल करने के लिए एक बेस्ट solution यही
है कि आप अपने हॉटस्पॉट पर पासवर्ड लगा कर रखेंगे बिना पासवर्ड के कोई उसे कभी भी
एक्सेस नहीं कर पाएगा.
# D link router ko hotspot se kaise connect kare
इस प्रोसीजर
में आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी जैसे आपको इंटरनेट केबल की आवश्यकता होगी
अपने मोबाइल पर हॉटस्पॉट ऑन करें
सबसे पहले अपने राउटर को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट
करें.
इसके लिए आप केबल का यूज कर सकते हैं
अपने केबल मॉडेम को अपने राउटर पर इंटरनेट port से कनेक्ट करें
अब राउटर पर और इंटरनेट मॉडेम दोनों पर पावर ऑन करें
इसके बाद वेब ब्राउज़र को ओपन करके देखें कि इंटरनेट
कनेक्टिविटी कनेक्ट हुआ है कि नहीं हुआ है इसमें कुछ भी सर्च करके देखें अगर browser
में कुछ चीजें ओपन हो रही हैं तो यह कनेक्ट हो चुका है.
# मोबाइल को
हॉटस्पॉट से कैसे जोड़ें
एक मोबाइल को किसी दूसरे मोबाइल से हॉटस्पॉट के जरिये
जोड़ना बहुत ही आसान है.
इसके लिए एक मोबाइल में वाईफाई को ऑन करना होगा.
जिसका डाटा यूज़ करना चाहते हैं और दूसरा मोबाइल
जिसमें हम वाईफाई को यूज करना चाहते हैं हॉटस्पॉट के जरिए उस मोबाइल में हॉटस्पॉट
को ऑन करना होगा.
हॉटस्पॉट को
ऑन करने के बाद अगर पहले मोबाइल में पासवर्ड से लॉक है तो उस मोबाइल के पासवर्ड को
हॉटस्पॉट देख कर दूसरे मोबाइल पर डालना होगा जिसकी मदद से हम मोबाइल को हॉटस्पॉट
से जोड़ सकते हैं और इंटरनेट मोबाइल पर यूज कर सकते हैं.
Conclusion-
hotspot ke bare me hindi me jankari
दोस्तों यह तो थी हॉटस्पॉट के बारे में संपूर्ण
जानकारी जिसमें हमने जाना कि हॉटस्पॉट क्या है हॉटस्पॉट को कैसे यूज कर सकते हैं
और इससे जुड़े हुए बहुत सारे सवाल इसका जवाब आपने इस पोस्ट पर पढ़ा.
मेरे द्वारा बताई गई जानकारी में अगर कोई पॉइंट छूट
गया होगा या जो पॉइंट आपको समझ में नहीं आया होगा तो आप अपनी उस सवाल को मुझे इस साइड के कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं
मैं उस प्वाइंट को पोस्ट पर जरूर शामिल करूंगा.
Suggest Post-
अगर आपके इंटरनेट टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए कोई भी
सवाल होंगे तो आप अपने सवाल हमें इस साइड
के कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं
मुझे उम्मीद है मेरे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको
पसंद आया होगा इस जानकारी को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें.