barcode kya hai kitne prakar ka hota hai hindi me


आपने जब किसी प्रोडक्ट में बाहर में अपने barcode को देखा होगा तब आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि बारकोड क्या है यह कैसे काम करता है. जब हम किसी शॉपिंग मॉल से या किसी कपड़े की दुकान से कुछ खरीदते हैं तो दुकान वाला एक मशीन से उस बारकोड को स्कैन करता है और उसका प्राइस कंप्यूटर पर आ जाता है उसके बाद दुकान वाला हमें हमारे बिल दे देता है और हम उसे उसका पैसा दे देते हैं

what is a barcode hindi me


आपके मन में यह सवाल जरूर होगा barcode कैसे काम करता है वो किस तरह से उस को स्कैन करके उसमें से प्राइस को स्कैन करता है बारकोड कैसे काम करता है उसका प्राइस ऑटोमेटिक उस पर कैसे चला जाता है.

तो आज की इस पोस्ट में आपके इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आया हूं जिससे आप बारकोड के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी जान पाएंगे और बारकोड से जुड़े हुए अन्य विभिन्न सवालों के जवाब इस पोस्ट में आप जानेंगे जिससे इससे संबंधित आपके मन में जो भी डाउट है वह सभी क्लियर हो जाएंगे आइए जानते हैं

बारकोड क्या है ( what is a barcode ) barcode ka matlab


बारकोड किसी प्रोडक्ट पर उस प्रोडक्ट की जानकारियों को लिखने का एक तरीका है जिस पर डाटा को समांतर लकीरों के द्वारा लिखा जाता है बारकोड को नंबरों और लाइनों से बना हुआ machine readable code कहते हैं इसे किसी प्रोडक्ट की पहचान के लिए भी यूज किया जाता है.

बारकोड एक बहुत ही अच्छा सिस्टम है जिसके द्वारा बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को इसके द्वारा आसानी से track करती है उनके स्टॉक में कितना प्रोडक्ट बचा है इसका पता वह बारकोड के द्वारा लगा लेते हैं बारकोड प्रोडक्ट के रखरखाव प्रोडक्शन और उसकी सेलिंग में बहुत मदद करता है.


बारकोड का आविष्कार किसने किया


बारकोड का आविष्कार joseph woodland ने 1949 में किया था.


बारकोड के प्रकार ( types of barcode )


बारकोड को मुख्य रूप से दो प्रकारों में बांटा गया है

1..  Linear Barcode या 1 Dimensional Barcode

2..  2 Dimensional Barcode


1..  linar barcode यानि one diamntional barcode का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है
लाइनर बारकोड या 1d बारकोड के द्वारा टेस्ट में लिखी हुई जानकारी  को save करके रखा जाता है जब इसमें कोई काट छांट होता है तो उसे आसानी से नहीं पढ़ा जा सकता है.
इसको पढने के लिए linar barcode laser स्कैनर या मोबाइल के apps द्वारा भी स्कैन करके पढ़ सकते है.


2.. 2  डाइमेंशनल बारकोड में 1 d बारकोड कि तुलना में  बहुत सारी जानकारियों को store करके रखा जा सकता है.  2D बारकोड में थोड़ा बहुत काट पिट होता है तो भी उसे पढ़ा जा सकता है.

2D बारकोड में टेस्ट ,image और बहुत सारे इंफॉर्मेशन इसमें पढ़ा जा सकता है ,इसमें ऐड किया जा सकता है जैसे वेब एड्रेस इमेज उसका प्राइस और भी बहुत कुछ पढ़ सकते हैं.

2D बारकोड को पढ़ने के लिए इमेज स्केनर की जरूरत होती है


बारकोड को कैसे पढ़े


बारकोड को पढ़ने के लिए इस Barcode स्कैनर का इस्तेमाल किया जाता है बारकोड को स्कैन करने के लिए लाइनर स्कैनर की जरूरत होती है जबकि 2D बारकोड को पढ़ने के लिए इमेज स्कैनर या बारकोड रीडर का जरूरत होता है जिसकी मदद से बारकोड में लिखे गए जानकारियों को पढ़ा जा सकता है.

आजकल मोबाइल में भी स्केनर दिया रहता  है जिसकी मदद से किसी प्रोडक्ट में दिए गए बारकोड को भी हम आसानी से पढ़ सकते हैं.

स्केनर की मदद से सारी जानकारियों को कंप्यूटर पर बड़ी आसानी से डाला जा सकता है और कंप्यूटर पर किसी प्रोडक्ट का अगर बिल बनाना हो तो उस प्रोडक्ट की मात्र बारकोड को बस scan किया जाता है और उस प्रोडक्ट का प्राइस computer पर load  होते जाता है जिसे आसानी से कैलकुलेट किया जा सकता है 2D बारकोड को आप  बहुत सारे वॉलेट एप्स में देखा होगा. जिसमे पैसा तन्स्फेर करने के लिए use किया जाता है.

Barcode reader ( barcode scanner) kya haiWhat is a barcode reader 

हमने जाना कि बारकोड को पढ़ने के लिए बारकोड रीडर का इस्तेमाल किया जाता है बारकोड रीडर क्या है या स्केनर वह है जिस पर एक लेजर लाइट के द्वारा लाइनर बारकोड के ऊपर डालकर उसे स्कैन किया जाता है यह लेजर लाइट बारकोड के लाइन और उसके बीच की स्पेस में जो रिलेशन है  उसे उसके डाटा को या कोड को डिजिटल डाटा में बदल देता है और कंप्यूटर पर भेज देता है. तो जिस डिवाइस से बारकोड को स्कैन करते हैं उसे बारकोड स्कैनर या बार कोड रीडर कहा जाता है.

बारकोड का क्या उपयोग है ( use of barcode)


इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को स्टोर करने में बारकोड का यूज किया जाता है.

किसी प्रोडक्ट की सेलिंग में उसके प्राइज को देखने में इसका useकिया जाता है.

पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट को track करने में यूज किया जाता है

Consumer retail goods मैं यूज किया जाता है

कूपंस, गिफ्ट कार्ड और पैकेज की पैकिंग करने के लिए यूज किया जाता है

बिजनेस में किसी प्रोडक्ट का रिकॉर्ड रखने के लिए यूज किया जाता है

किसी प्रोडक्ट का प्राइस निर्धारित करने में

Life cycle identication  मैं यूज

मेडिसिन निर्माण में

इन सभी के अतिरिक्त ऐसे बहुत से क्षेत्र है जिसमें बारकोड का यूज किया जाता है.


read this useful post 

एक्सेल sheet फाइल में password लगाने का तरीका
taskmanage से कंप्यूटर को fast बनाने का तरीका
notepad और wordpad में क्या अंतर है जाने


बारकोड से जुड़े हुए अन्य सवाल

 # अपनी खुद की जानकारियों का बारकोड हम कैसे बना सकते हैं


जैसे हमें अपने खुद के कुछ जानकारियों का बारकोड बनाना है हमें अपने नाम का बारकोड बनाना हो तो हम अपने मोबाइल पर या अपने कंप्यूटर पर बड़ी ही आसानी से अपनी खुद की जानकारियों का बारकोड बना सकते हैं इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे website हैं जिसकी मदद बारकोड जनरेट कर सकते हैं.

इंटरनेट पर आपको मात्र बारकोड जनरेटर या बारकोड मेकर लिखकर सर्च करना है और आप के सामने बहुत सारी वेबसाइट लिस्ट आ जाएगी जहां से आप अपनी जानकारियों का बारकोड बना सकते हैं.

या फिर आप प्ले स्टोर से एंड्रॉयड एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी मदद से अपने खुद की जानकारियों का बारकोड बनाया जा सकता है.

# बारकोड को स्कैन करके किसी बुक्स की जानकारी या किसी प्रोडक्ट की जानकारी कैसे पता करें

किसी प्रोडक्ट की जानकारी पता करने के लिए हमें बारकोड स्केनर की जरूरत होगी जिससे बारकोड को स्कैन करके कंप्यूटर से उसकी जानकारी को पढ़ा जा सकता है या आप उसकी जानकारी को पढ़ने के लिए मोबाइल से बारकोड स्कैनर एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं.


# बारकोड लेने का प्रोसेस क्या है

बारकोड लेने का प्रोसेस यही है कि  बारकोड अपने सामने रखें और स्केनर को भी उसके सामने रखें अगर आप लेजर scanner का यूज कर रहे हैं तो लेजर बीम को बारकोड के ऊपर दिखाएं और लेजर बीम उसे स्कैन कर लेगा या आप मोबाइल का यूज कर रहे हैं तो मोबाइल में apps को on करके उसके सामने रखकर उस बारकोड को ले सकते हैं इस तरह से दिए गए किसी भी प्रोडक्ट का डिटेल barcode से निकाल सकते हैं


Conclusion-

friends ये तो थी  बारकोड के बारे में संपूर्ण जानकारी इस पर हमने जाना कि बारकोड क्या है इसे कैसे यूज किया जाता है और इसका उपयोग क्या क्या है.

मुझे उम्मीद है मेरे द्वारा बताए गए यह जानकारी आपको पसंद आया होगा अगर मेरे द्वारा बताया गई इस पोस्ट में कोई भी प्वाइंट छूट गया होगा तो आप अपने सवाल मुझे इस साइट की कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं.

मेरी पूरी कोशिश रहेगी आपकी उस समस्या को हल करने का इसी तरह की और जानकारियां पढ़ने के लिए हमारे इस साइट को जरूर सब्सक्राइब करें सब्सक्राइब करने के लिए हमारी साइट की सब्सक्राइबर बॉक्स पर जाकर अपना ईमेल आईडी डालकर सब्सक्राइब कर सकते हैं.

यह जानकारी आपको पसंद आया होगा तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों और परिवार को जरुर शेयर करें ताकि वह भी बार कोड के बारे में आसानी से अपने ज्ञान को बढ़ा पाए.

तो पढ़ते रहे आगे बढ़ते रहे

इन्हें भी जाने hindi में -

मोबाइल से कोई भी इमेज बनाने का तरीका
इन्टरनेट पर अपना gyan बढ़ाये कुओरा के द्वारा क्या है पढ़े
अपने photos को ऑनलाइन save करने का तरीका
मोबाइल से ईमेल भेजने का तरीका जाने
hollywood के टीवी show hindi में डाउनलोड करने का तरीका
hotspot क्या है hotspot से जुडी पूरी सवालो के जवाब
➮ इन्टरनेट क्या है इसकी पूरी जानकारी hindi में  

Labels: