task manager kya hai ise computer me kaise open kare
आज के अपने इस पोस्ट में Task manager के बारे में बताऊंगा.task manager क्या है इसे
कंप्यूटर में हम कैसे ओपन कर सकते हैं. हमें टास्क मैनेजर के बारे में क्यों जानना
चाहिए इसका इस्तेमाल हम किन किन कामों में कर सकते हैं यह किस काम में आता है. आज
इसी टॉपिक पर हम चर्चा करेंगे.
Task manager क्या है what is task manager in hindi
टास्क मैनेजर एक तरह से कंप्यूटर का tool है जिसको कंप्यूटर के performance को बेहतर करने के लिए बनाया गया है टास्क मैनेजर
से आप देख सकते हैं कि आपके कंप्यूटर में कौन कौन सा program run हो रहा है यानी कि कौन-कौन से प्रोग्राम प्रोसेसिंग में है.
टास्क मैनेजर आपको यह बताता है कि आपके कंप्यूटर के
बैकग्राउंड में कौन सा प्रोग्राम रनिंग कर रहा है आप टास्क मैनेजर पर जाकर यह सब
कुछ देख सकते हैं.
रनिंग प्रोग्राम देखने के साथ-साथ आप टास्क मैनेजर पर
इन प्रोग्रामों को control भी कर
सकते हैं, आप किसी चल रहे प्रोग्राम को यहां से close भी कर सकते हैं.
कंप्यूटर में चल रहे बैकग्राउंड प्रोग्राम को क्लोज
कर के हम अपने कंप्यूटर के परफॉर्मेंस,
स्पीड को बेहतर बना सकते हैं अगर कंप्यूटर कभी-कभी हैंग होता है तो इन बैकग्राउंड
प्रोग्राम को बंद करने के लिए टास्क मैनेजर को डिजाइन किया गया है.
Use of task manager
जैसे मैंने बताया टास्क मैनेजर क्या है इससे ही आप
इसके इस्तेमाल के बारे में जान गए होंगे यह क्या-क्या काम आता है. आइये कुछ और जानते हैं यह किस काम में आता है.
· इसकी मदद से आप बैकग्राउंड में
चल रहे प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं कंप्यूटर में चल रहे सभी प्रोग्राम यानी कि running
प्रोग्राम यहां पर show होता है.
· कोई प्रोग्राम बार-बार आपकी
कंप्यूटर को हैंग कर रहा है या कोई चीज अपने कंप्यूटर से अनइंस्टॉल कर रहे हैं और
नहीं हो रहा है तो आप उसे यहां पर से क्लोज या अनइंस्टॉल कर सकते हैं.
· इसमें आप यह भी देख सकते हैं
कि आपकी memory,disk drive का परफॉर्मेंस कैसा है यह कितनी कितनी मेमोरी ले रही
हैं और हमें किस स्तर तक इसे बनाए रखना है ताकि कंप्यूटर slow मत हो यह आप यहां से
देख सकते हैं.
· इसमें आप अपने कंप्यूटर में
लिंक इंटरनेट कनेक्शन की भी जांच कर सकते हैं यह आपकी वाईफाई से कनेक्ट लिंक की
स्पीड और कनेक्शन स्टेटस भी दिखाता है.
Window computer me task manager kaise open kare
how do you open task manager
विंडो कंप्यूटर में टास्क मैनेजर को ओपन करने के लिए
बहुत अच्छा तरीका दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे ओपन कर सकते हैं इसके कुछ
शॉर्टकट भी हैं जिससे आप इसे ओपन कर सकते हैं चलिए जान लेते हैं कंप्यूटर को कैसे
ओपन करते हैं.
1.. सबसे पहला तरीका है आप अपने कंप्यूटर में Ctrl+Alt और Delete key को एक साथ दबाकर
टास्क मैनेजर को ओपन कर सकते हैं.
2.. दूसरा तरीका task manager open करने के लिए आप Ctrl+Alt+Esc key को
दबाकर टास्क मैनेजर ओपन कर सकते हैं और इसमें काम कर सकते हैं.
3.. आप अपने कंप्यूटर के टास्कबार में
यानी कि नीचे में लंबी लाइन दिया रहता है उसके खाली जगहों पर जा कर राइट क्लिक
करें तो आपको start task manager का ऑप्शन मिलेगा जहां से आप
टास्क मैनेजर को लांच कर सकते हैं.
4.. इस
टिप्स में आप टास्क मैनेजर को ओपन करने के लिए अपने कंप्यूटर के सर्च बॉक्स में
जाएं और task manager लिख कर सर्च कर दें आपका task manager ओपन हो
जाएगा.
5.. इस तरीके से आप अपने pc में run comand देकर ओपन
कर सकते है.
सबसे पहले search box में run लिखकर enter दबाये
जिससे रों command open हो जायेगा. यह taskmgr लिखकर enter प्रेस करे तो task
manager open हो जायेगा.
इन तरीकों से आप आसानी से अपने computer पर task
manager को open कर सकते हैं.
task manager in hindi
आज के इस पोस्ट में हमने जाना कि task manager क्या है
इसके क्या उपयोग है और हम इसे अपने कंप्यूटर में कैसे ओपन कर सकते हैं.
तो दोस्तों
इस तरह से अगर एक कंप्यूटर यूजर हैं तो टास्क मैनेजर के बारे में जरूर जानें और
अपने कंप्यूटर के परफॉर्मेंस को स्पीड बनाएं. कुछ unwanted softwere को इससे जानकर
uninstall कर सकते है.
मेरे द्वारा शेयर किया गया यह जानकारी आपको कैसा लगा
कमेंट में जरूर बताएं साथ ही साथ इस पोस्ट को अपने दोस्तों को सोशल मीडिया में
जरूर शेयर करें.
SUGGEST POST-