Best GIF Maker Apps for Android hindi me jaane


best gif creator apps for android


इससे पहले जान लेते हैं gif होता क्या है आपने WhatsApp में देखा होगा एक कुछ kb का वीडियो होता है. इसे टच करने के बाद थोड़ा सा वीडियो डिस्प्ले होने लगता है यह इमेज जैसा ही gif image होता है. यह बहुत ही छोटा होता है जिसे टच करने पर वीडियो चलता है.
gif maker apps for android

आप कोई भी इमेज या video का gif बना सकते हैं इसे बनाना बहुत ही आसान है इसे बनाकर send कर सकते है.

इसे बनाने के लिए आज के इस पोस्ट में मैं बताऊंगा best gif maker apps जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल पर ऐसा  इमेज बना सकते हैं

Gif kya hai

gif क्या है यह सवाल आपके मन में भी होगा आइये जान लेते है.
एक ऐसा फाइल होता है जिसमें हम एक फाइल में बहुत सारे इमेज को यानि  की एक पिक्चर में बहुत सारी पिक्चर को एक साथ देख सकते हैं. यह एक ग्राफिक फाइल होता है जिसमें हम text फाइलों के साथ वीडियो एनिमेशन भी देख सकते है. कोई भी वीडियो का gif बना सकते हैं इमेज का gif फाइल बना सकते हैं

Gif ka full form

इस का फुल फॉर्म graphics interchange format होता है यानी कि एक शब्दों में कहें तो ग्राफ़िक इमेज का ऐसा फॉर्मेट जो बदलते रहता है इंटरचेंज होते रहता है जो इमेज एनिमेटेड होते रहता है वह gif image है.

सभी gif maker android apps में quality समान है इसलिए इन Android ऐप के बारे में मैं थोड़ी थोड़ी जानकारी आपको बताऊंगा जिसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें इतना ज्यादा कुछ डिफरेंट नहीं है.
आप अपने जरूरत के हिसाब से gif Android android application  को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर ले.

android ke liye best gif maker apps kon sa hai 

gif animated maker for android

1.. GIF maker and editor

Android मोबाइल में ऐसा इमेज बनाने के लिए एक बहुत ही अच्छा एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल में किसी भी वीडियो को काटकर gif इमेज बना सकते हैं. इसे use करना बहुत ही आसान है .

2.. gif me camera and GIF MAKER

यह Android एप्लीकेशन एक तरह से कैमरा एप्लीकेशन है जो आपको gif इमेज बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने एंड्रॉयड मोबाइल में इमेज videos ले  सकते हैं और उस वीडियो का अब gif images बना सकते हैं. इस में दिए गए सेटिंग्स की मदद से आप उसके कलर, text और जो भी इंक्लूड करना चाहते हैं वह इसमें डाल सकते हैं.

3.. GIPHY CAM

Giphy cam  यह भी gif बनाने का  Android एप्लीकेशन है इसमें भी आप बहुत ही कम समय का एक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और जिसमें आप कुछ स्पेशल इफेक्ट डालकर ,स्टीकर डालकर जिफ इमेज बना सकते हैं. आपको प्ले स्टोर पर निशुल्क रूप से मिल जाएगा इसे भी आप कम समय का डिस्प्ले इमेज बनाने के लिए ट्राई कर सकते हैं.

4 MOTION stills

Motion stills Android एप्लीकेशन Google के द्वारा बनाया गया है इसे जिफ इमेज क्रिएट करने के लिए बनाया गया है यह भी एक बहुत ही अच्छा Android एप्लीकेशन है. इसमें भी आप छोटे से समय की वीडियो को रिकॉर्ड कर ले और उसका gif image  बना सकते हैं इसमें आप स्लो मोशन वीडियो को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और उस स्लो मोशन  वीडियो का भी इमेज बनाकर और उसे एडिट करके सेंड कर सकते हैं.

5 Animoji express

Animoji Express इसमें इमेज चुनकर उसका 3D इमेज बना सकते हैं यहां पर कई सारे example दिए रहते हैं जिसमें आप दाढ़ी मूछ लगा कर और उसे कपड़े पहना कर उसको एनिमेटेड करके gif image बना सकते हैं यहां पर इसमें कई तरह तरह के विषय देख सकते हैं आप इसमें text भी लगा सकते हैं.

6 Du gif maker

Android प्लेटफॉर्म पर यह भी एक बेस्ट और निशुल्क gif maker app है इस ऐप्स में आपको कई तरह के feature  देखने को मिलेगा इसमें आप वीडियो ले सकते है इसमें करके स्क्रीन रिकॉर्ड करके और इसके साथ साथ ही कई सारे फीचर आप du gif maker Android application में यूज कर सकते हैं.

इस तरह से आप अपने मोबाइल में इन gif maker Android application को इंस्टॉल करके gif file बना सकते हैं जो बिल्कुल ही निशुल्क है आपको कहीं  इंटरनेट पर सर्च करने की आवश्यकता नहीं है आप इन Android ऐप्स को यूज करें और gif इमेज बनाएं.


इस पोस्ट से जुड़े हुए आपके अगर कोई सवाल होंगे तो आप हमें इस site के कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं यह पोस्ट अगर आपको पसंद आया होगा तो इसे अपने दोस्तों को सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें

Suggest Post

mobile से इमेज का पीडीऍफ़ कैसे बनाये
google docs क्या है कैसे use करे
पुराने एंड्राइड मोबाइल को cctv कैमरा कैसे बनाये
किसी भी website को hindi में कैसे ट्रांसलेट करे
कंप्यूटर में ख़राब फाइल कैसे delete करे
इस तरीके से ऑनलाइन photo secure करे



Labels: