मोबाइल में सबसे प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम Android का नया वर्जन Google ने लॉन्च कर
दिया है. Android का यह नया वर्जन Android
pie के नाम से जाना जाएगा. इस वर्जन को लॉन्च
करने के साथ-साथ इसमें कई ऐसे फीचर जोड़े गए हैं जो कि मोबाइल यूजर के एक्सपीरियंस
को और भी बेहतर बना देगा.
आप जानते ही होंगे कि अभी Android oriyo पूर्ण रूप से सभी को उपलब्ध ही नहीं हो पाया था
और यह Google ने Android का नया
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड 9 लॉन्च कर दिया है. एंड्रॉयड ओरियो से अगर तुलना करें
तो Android pie में बहुत सारे नए फीचर्स आपको मिलेंगे.
दोस्तों अगर आपके मन में Android पाई से रिलेटेड कोई भी सवाल होगा कि इसके फीचर क्या
होंगे, यह क्या है, तो आप के सारे कंफ्यूजन आज के अपने इस पोस्ट में मैं दूर कर
दूंगा. इन सब बातों की जानकारी आप यहां से ले सकते हैं.
Android 9.0 क्या है
android pie क्या है दोस्तों Android मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम
होता है जो कि इसमें चलने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर को ऑपरेट करती है जैसे जब Android
नहीं आया था तब हम अपने मोबाइल में जो सिस्टम दिया रहता था या जो
फीचर दिया रहता था उसको ही बस इस्तेमाल करते थे लेकिन Android के आ जाने से प्ले स्टोर से हम सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर-कर के इसमें बहुत
सारे फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं, गेम खेल सकते हैं. इसी कारण से Android
ऑपरेटिंग सिस्टम से बहुत सारी एप्लीकेशन को चला कर हम अपने डेली
लाइफ के काम को आसान बना सकते हैं.
Android Google द्वारा बनाया गया एक
ऑपरेटिंग सिस्टम है. google समय पर इसके नए नए वर्जन लाते रहती है इसी में Google
ने Android का 9 वर्जन
Android pie लाया है .
Android 9 opereting system भी Android के अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम की
तरह है लेकिन इसमें कुछ एडवांस फीचर Google द्वारा ऐड किया
गया है जो कि हमारे मोबाइल की कार्य क्षमता को और भी बहुत बढ़ा देंगे. इस नए
ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल ने जारी कर दिया है।
Android 9 Pie Ke Features
दोस्तों जैसे कि मैंने बताया था कि Android p (pie) opereting system नए फीचर से लैस है तो
आप भी अपने मोबाइल में नए चीजों का आनंद उठाने के लिए इसके फीचर को इस्तेमाल कर
सकते हैं.
तो आइए जान लेते हैं new android version में क्या-क्या बेस्ट फीचर हैं जो इसे बेहतरीन
ऑपरेटिंग सिस्टम बनाते हैं.
1. एडजेक्टिव बैटरी फीचर
इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Google ने बैटरी को बेहतर बनाने पर बहुत जोर दिया है इसमें
एडजेक्टिव बैटरी फीचर दिया गया है जो कि आपके मोबाइल फोन की बैटरी को बहुत हद तक
बढ़ा देगा.इस पॉवर sever मोड दिया गया है.
2. notification बेहतर बनाया गया है और
रिप्लाई का भी ऑप्शन दिया.
जी हां इसके नोटिफिकेशन को और भी अच्छे से अपडेट किया
गया है इसके नोटिफिकेशन मैं आपको इमेज देखने को मिलेंगे. इसमें स्मार्ट रिप्लाई का
भी ऑप्शन दिया गया है.
इसमें ग्रुप नोटिफिकेशन का सेटिंग भी दिया गया है
जिससे आपको पता चल जाएगा की किसी ग्रुप का मैसेज है या किसी पर्सनल व्यक्ति का
मैसेज है जिसमें से आप अपने हिसाब से उसे रिप्लाई कर सकते हैं.
3. गूगल असिस्टेंट को और भी स्मार्ट
बनाया गया
इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में गूगल असिस्टेंट को और भी
बेहतर बनाया गया है जिससे आप अपनी आवाज से इसे कमांड दे सकते हैं. इसमें और भी
बहुत सारे आवाज जोड़ा गया है जिससे आप अपने कार्य को आसानी से अपने मोबाइल में कर
सकते हैं.
4. बेहतर डू नॉट डिस्टर्ब मोड
अगर आप एंड्रॉयड ओरियो यूज़ करते हैं तो जानते ही
होंगे कि इसमें भी डू नॉट डिस्टर्ब है लेकिन Android 9.0 में इसे और भी बेहतर बना दिया
गया है. इसके जरिए आप अपने कांटेक्ट लिस्ट में से किसी को स्टार करते हैं और जिसे
आप स्टार करते हैं वह आपको ना तो कॉल कर पाएगा और ना ही मैसेज भेज पाएगा. जब इस डू
नॉट डिस्टर्ब मोड का यूज़ करते हैं तो नोटिफिकेशन भी नहीं मिलेंगे इंपॉर्टेंट
कार्य के समय इस मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. ऑफिशियल डार्क मोड
पहले हम अपने मोबाइल पर डार्क मोड लाने के लिए
वॉलपेपर को यूज़ करते थे जिससे डार्क मोड प्रदर्शित हो लेकिन Google के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम से अब यह तय कर सकते हैं कि
हमें डार्क मोड का इस्तेमाल करना है की लाइट मोड का इस्तेमाल करना है या हमारा
स्मार्टफोन स्वयं यह तय कर सकता है. जैसे हमें अगर समय के हिसाब से जिस मोड की
आवश्यकता होती है वह मोबाइल स्वयं तय कर सकता है.
6. apps par time limit set
इससे आप अपने किसी भी ऐप पर टाइम लिमिट सेट कर सकते
हैं. अगर आप अपने स्मार्टफोन के कोई भी ऐप पर ज्यादा समय बिताते हैं अगर आपने
लिमिट सेट किया है तो आपका स्मार्टफोन आपको यह बता देगा कि आपने इस ऐप पर इतना समय
व्यतीत कर दिया है इससे लोगों को अपने समय को मैनेज करने का अवसर मिलेगा. आप कोई
भी apps पर टाइम लिमिट सेट कर सकते है की कितना समय किस apps पर बिताना है.
7. इसमें क्विक सेटिंग मेनू का ऑप्शन
दिया गया है
8.इसके पावर ऑप्शन में स्क्रीन शॉट का
बटन जोड़ा गया ह
9. App action
इस ऐप एक्शन फीचर में आपका स्मार्टफोन खुद अनुमान लगा
लेगा कि आपका अगला एक्शन क्या होगा इसे आप अपने स्मार्टफोन के दाई तरफ देख सकते
हैं.
10. बेहतर सिक्योरिटी फीचर
इसमें Android के पुराने वर्जन की तुलना में स्मार्टफोन की सिक्योरिटी पर बेहतर काम किया
गया है. Android के अन्य वर्जन से तुलना करें तो इसका
सिक्योरिटी फंक्शन उससे अच्छा है ऐसा इसमें दावा किया
गया है.
11. न्यू स्क्रीन शॉट फीचर
इसमें स्क्रीन शॉट लेने को और भी आसान बनाया गया है.
आप पावर बटन को होल्ड करके और स्क्रीन पर टाइप करके आसानी से स्क्रीन शॉट ले सकते
हैं.
आप स्क्रीनशॉट को एडिट भी कर सकते हैं इसके लिए अपने
स्क्रीन शॉट को सेलेक्ट कर ले और एडिट का ऑप्शन से उसे एडिट कर सकते हैं.
12. नौच डिस्प्ले ऑप्शन
इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में i Phone
X की तरह डिस्प्ले ऑप्शन दिया गया है जिसमें फुल डिस्प्ले इस्तेमाल
होता है यह उन सभी स्मार्टफोन में काम करेगा. यह आपको ऐसा ऑप्शन देता है कि डेवलपर
मोड चालू करने के बाद कैसा दिखाई देता है आप इसे नीचे स्क्रॉल कर के इसका आकार को चुन
कर देख सकते हैं. इससे आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगा.
13 Zoom any text
इसमें एक और फीचर है. जिससे आप टाइपिंग करने के दौरान
किसी टेक्स्ट को जूम करके देखना चाहते हैं तो आप उसे टाइपिंग के समय जूम करके देख
सकते हैं तो इसमें कोई भी टेक्स्ट को जूम करने का ऑप्शन दिया गया है जो एक बहुत ही
अच्छा फीचर है.
14. Volume slider new look
Android पी ऑपरेटिंग सिस्टम में वॉल्यूम स्लाइडर को नए लुक में डिजाइन किया गया है अगर आप पुराने volume
बार से बोर हो गए हैं नए स्लाइडर के यूज कर सकते हैं.
LAST WORD
ये तो थे
इसके कुछ बेस्ट फीचर और android new opreting system के बारे में जानकारिया.अब तो आप
जान गए होंगे की एंड्राइड pie क्या है इसके feature क्या है.
अगर आपके मन में कोई भी सवाल होगा या मुझसे कोई पॉइंट
छुट गया होगा तो आप मुझे कमेंट में शेयर कर सकते है और यह आपको कैसा लगा कमेंट में
बताना न भूले.
Android 9 pie के बारे में जानकारी पढने के लिए आपका धन्यवाद
इन्हें भी जाने -