Computer me kharab file kaise delete kare


How to delete junk file in computer
हैलो दोस्तों आज के अपने इस पोस्ट में बताने वाला हूं कि कैसे हम कंप्यूटर में बने हुए खराब फाइलों को डिलीट कर सकते हैं. दोस्तों जब भी हम कंप्यूटर में काम करते हैं कंप्यूटर में ऐसे कुछ फाइल बनते जाते हैं जिनका कोई मतलब ही नहीं रहता है. यह फाइल ऑटोमेटिक कंप्यूटर पर सेव होते जाते हैं जो कंप्यूटर की स्पीड को बहुत ही स्लो कर देती है जिसे कंप्यूटर पर कोई प्रोग्राम को रन करने में बहुत दिक्कत आती है इसलिए इन सभी फाइलों को डिलीट करना बहुत ही जरूरी होता है.

आज इस टिप्स से आप जानेंगे कि कंप्यूटर के इन जंक फाइलों को कैसे डिलीट कर सकते हैं और कंप्यूटर को फास्ट बना सकते हैं.

कंप्यूटर के खराब फाइलों को डिलीट करने के लिए disk cleanup की मदद से इसके खराब फाइलों को कंप्यूटर से परमानेंट delete करेंगे.

Computer ke useful shortcut keys
Computer ka screen kaise record kare
Window 7 me autoupdate kaise band kare

यह मेरा बहुत ही short पोस्ट है जिससे मैं  step by step बता रहा हूं. कोई पॉइंट समझ में नहीं आये तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते हैं.

कंप्यूटर की खराब फाइल को कैसे डिलीट करें

Step -1
सबसे पहले step में आप pc के start program पर क्लिक करें और क्लिक करने के बाद search program and file में disk cleanup टाइप कर दें.

Step-2
जैसे ही आप disk cleanup टाइप करेंगे और सर्च करेंगे तो डिस्क क्लीनअप का फाइल आ जाएगा और आप उस पर क्लिक कर दें जिससे एक नया विंडो डिस्प्ले होगा जो ओपन हो जाएगा.


Step -3

इसके बाद इस नए window में आपको Drive चुनना है जिसको आप क्लीन अप करना चाहते हैं इसके लिए आप C drive पर ओके कर दें. ओके करने के बाद वह C drive को पूरा स्कैन करेगा.


Step-4 जब वह पूरी तरह से scan हो जाता है उसके बाद एक new window ओपन होता है जिसमें कितना कितना जंक फाइल कितना MB का है यह बताता है आप टिक मार्क करने के ऑप्शन पर टिक मार्क कर दें.
टिक मार्क करने के बाद ओके पर क्लिक कर दें


Step 5 ओके पर क्लिक करने के बाद एक नया popup विंडो ओपन होगा जिसमें लिखा रहेगा are you shure you want to permanetly delete this files और आप डिलीट फाइल्स पर ओके कर दें.

इसके बाद आप का C drive cleanup हो जाएगा. आपके कंप्यूटर का जंग फाइल पूरी तरह से डिलीट हो जाएगा.
➮ Computer softwere download karne ki top 5 website
Computer me file ya folder kaise hide kare
Shareit se pc par file transfer kaise kare
Computer me hindi font ya stylish install kaise kare
Computer par voice typing kaise kare

इस प्रोसीजर को आप हफ्ते में एक बार जरूर करें जिससे आपके कंप्यूटर में जंग फाइल जो बनते रहेंगे वह डिलीट हो जाएंगे और आपका कंप्यूटर फास्ट रूप से चलेगा.

यह पोस्ट अच्छा लगे तो सोशल मीडिया में जरुर शेयर करें.


Labels: